संभल10अप्रैल25 आशा कार्यकत्री गांव में घूमकर ये देखती है कि ऐसा कौन व्यक्ति है जो ज्यादा बीमार है
और कुछ दिन बाद जिंदा नहीं बचेगा। ऐसे व्यक्ति के घर फ्रॉड गैंग जाता है। लालच देता है कि हम कुछ सरकारी मदद दिलवा देंगे, बस कुछ डॉक्यूमेंट्स पर साइन कर दो। ऐसा कहकर ये गैंग उस व्यक्ति के नाम पर कई लाख की बीमा पॉलिसी खोल देता है। कुछ महीने की EMI गैंग खुद भरता है।
जब व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो बीमा पॉलिसी क्लेम करके सारा पैसा ये गैंग खुद हड़प जाता है। इस गैंग में शामिल होते हैं बीमा करने वाले, सर्वे करने वाले, बैंक वाले।
UP में संभल पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग का पता लगाया और 25 आरोपियों को पकड़ा। गैंग गुजरात से असम तक फैला है। पुलिस को अनुमान है कि ये फ्रॉड करीब 100 करोड़ रुपए तक का हो सकता है।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*