February 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

श्रीगंगानगर २६ फरवरी २०२६ * घर ज़मीन जीने और जनतांत्रिक अधिकारों हेतु तीन दिवसीय न्याय सत्याग्रह हुआ शुरू

श्रीगंगानगर २६ फरवरी २०२६ * घर ज़मीन जीने और जनतांत्रिक अधिकारों हेतु तीन दिवसीय न्याय सत्याग्रह हुआ शुरू ।

श्रीगंगानगर २६ फरवरी २०२६ * घर ज़मीन जीने और जनतांत्रिक अधिकारों हेतु तीन दिवसीय न्याय सत्याग्रह हुआ शुरू ।

श्रीगंगानगर (राज.), 25 फरवरी 2026 । जिला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा आंदोलन आईडीपी से किए समझौतों-सहमतियों और प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से किए वादों को पूरा करने के साथ-साथ कार्यपालक न्यायालयों तथा चुने हुए प्रतिनिधियों में जारी मनमानेपन, विधि विरुद्धता को रोकने हेतु विधिक सुधारों की मांगों पर आज जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष आईडीपी द्वारा तीन दिवसीय सत्याग्रह शुरू किया गया ।

जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को दिए ज्ञापन में 2020 में जारी आंदोलनकारी बेघरों को 15 दिन में बसाने के निर्देश का पालन करने , प्रधान मंत्री द्वारा 2022 तक बेघरों को घर देने की घोषणा पूरी करने , सरकारी तन्त्र द्वारा 80 प्रतिशत अपात्रों को दी गई घर-ज़मीन का आवंटन पात्र बेघरों को करने , हर साल 2 करोड़ नौजवान बेरोजगारों को रोजगार देने की पीएम की घोषणा पूरी करने , मनरेगा रूपी रोज़गार अधिकार को बहाल करने , सरकार द्वारा किसानों को लागत से डेढ़ गुना दाम दिलाने वाली MSP का वादा पूरा करने , कार्यपालक न्यायालयों चल रही विधि विरुद्ध मनमानी, अन्याय और दमन को रोकने तथा ऐसे चिह्नित मजिस्ट्रेट्स विरुद्ध कार्यवाही शुरू करने की माॅंगें की गई है ।

निरंकुश अफसर और चुने गए प्रतिनिधि नेताओं को हटाने की शक्ति जनता के हाथ में देने के लिए आईडीपी ज्ञापन में सरकारी तन्त्र के निर्णयों में जनता को भागीदारी देकर वोट वापसी क़ानून बनाने की मांग भी उठाई गई है । छ: सदस्यीय आईडीपी प्रतिनिधि मण्डल ने ज्ञापन अति. जिला कलेक्टर (प्र.) सुभाष कुमार को ज्ञापन दिया । इस प्रतिनिधि मण्डल में आईडीपी नेता एडवोकेट राजेश भारत, राज्य संयोजक चुन्नी लाल पूनिया, धनेश कुमार, विद्या देवी, रूमी खकलारी और गीता देवी शामिल थे । प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले धरने पर सभा का आयोजन भी हुआ जिसे एडवोकेट इंद्रजीत बिश्नोई, एडवोकेट राजेश भारत, चुन्नी लाल पूनिया, गणपत सिंह, विद्या देवी, चौधरी राम ने संबोधित किया । 26 और 27 फरवरी को भी सत्याग्रह जारी रहेगा । आईडीपी ने संवैधानिक अधिकारों और न्याय को हासिल करने के लिए आम लोगों से अगले दोनों दिन इस सत्याग्रह में पहुंचने का आह्वान किया है ।

Taza Khabar