July 5, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

शेखपुरा16जनवरी25*न्यायालय के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की

शेखपुरा16जनवरी25*न्यायालय के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की

शेखपुरा16जनवरी25*न्यायालय के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की

बिहार/शेखपुरा:-16/1/25
शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक

बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आवाहन पर शेखपुरा जिला न्यायालय के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल प्रारंभ कर दिया है।शेखपुरा न्यायालय परिसर में न्यायालय कर्मियों ने हड़ताल शुरू किया है।अनिश्चित हड़ताल के कारण शेखपुरा जिला न्यायालय में कामकाज ठप पड़ गया है. हड़ताल के कारण बड़े पैमाने पर जिला न्यायालय पहुंचे वकील को बैरंग वापस लौटना पड़ा .हड़ताल में शामिल न्यायालय के कर्मचारियों ने कहा कि हमारे प्रमुख मांगों में सभी संवर्गो की वेतन विसंगति को जल्द दूर करने, सभी तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की शीघ्र पदोन्नति, शत- प्रतिशत अनुकंपा पर बहाली और विशेष न्यायिक कैडर लागू करने की मांग शामिल है .कोर्ट परिसर में धरना पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि बिहार भर के सभी न्यायालय के कर्मचारी इन मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।जबकि इस संबंध में जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष ने कहा कि न्यायिक कर्मियों के हड़ताल के लोगो को काफी परेशानी हो रही है जबकि विधिज्ञ संघ के सचिव ने कहा कि जिला में औसतन चार से पांच सौ वादों पर सुनवाई होती है और हड़ताल के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । हालांकि जिला जज द्वारा विशेष मामले को बैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की बात कही है।

वाईट – शाहबाज अख्तर – न्यायिक कर्मी संघ शेखपुरा

वाईट – विनोद कुमार सिंह -अध्यक विधिज्ञ संघ शेखपुरा

वाईट – विपिन कुमार -सचिव विधिज्ञ संघ शेखपुरा

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.