शिकोहाबाद12फरवरी24*मांगों को लेकर पालिका के सफाई कर्मियों ने दिया
पालिका के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का बढ़ाया जाएगा वेतन, धरना समाप्त
चैयरमैन पति ने रिस्की कार्य करने वाले सफाईकर्मियों का दस लाख का बीमा कराने का दिया आश्वासन
शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के सफाई कर्मियों ने रामौतार रामौतार बाल्मीकि व गौतम कुमार के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मांगो को जल्दी पूर्ण करने की मांग की। कर्मचारियों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुँची पालिकाध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने सभासदों के साथ सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद पालिकाध्यक्ष ने मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष से वार्ता के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया गया।
सोमवार को नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना देना शुरू कर दिया। पालिका के मुख्य गेट पर फर्श बिछाकर सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए। रामौतार ने कहा कि शासन के जीओ के अनुसार दैनिक सफाई कर्मचारी को 398 प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होना चाहिए लेकिन ठेका सफाई कर्मचारियों को 7 हजार प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों द्वारा धरना दिए जाने की जानकारी होते ही चैयरमैन पति राजीव गुप्ता सभासद के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की जायज मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। बोनस के लिए अगली किस्त में देने की बात कही। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 500 रुपए बढ़ाने का आश्वासन दिया। दो माह बाद फिर से उनके रुपए बढ़ा दिए जाएंगे। ठेकेदार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सभी आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को 398 दिन के हिसाब से पैसा देने का आश्वासन दिया। राजीव गुप्ता ने सभी कर्मचारियों का बीमा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो नाले में घुसकर सफाई कर करते हैं। उनकी जीवन के लिए बीमा जरूरी है। इन सभी सफाई कर्मचारियों का 10 10 लाख का बीमा करने का आश्वासन दिया जिसमें 5 लाख का बीमा नगर पालिका द्वारा तथा 5 लाख का बीमा पालिकाध्यक्ष द्वारा कराया जाएगा। मांग पूरी होते ही कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त कर धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान सफाई नायक सुरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, बेदारी, रजनी यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद नगर पालिका में प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में कर्मचारियों से वार्ता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*