शिकोहाबाद12फरवरी24*खाना पकाते समय महिला झुलसी
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर के गांव रपडी में एक महिला खाना पकाते समय झुलस गई। महिला के परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
राधा देवी 34 पत्नी राजेन्द्र निवासी रपडी थाना नसीरपुर सोमवार को घर में खाना पका रही थी। तभी वह किसी तरह से आग से झुलस गई। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए।
विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की तबियत बिगड़ी
शिकोहाबाद। नगला लोकमन में एक महिला ने पारिवारिक कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ खाने से जब महिला की तबियत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सोनी 21 निवासी नगला लोकमन थाना नसीरपुर ने पारिवारिक कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की तबियत बिगड़ गई। जब परिजनों ने महिला की गंभीर हालात देखी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 नवंबर 25*कस्बा के नवनिर्वाचित विधायक नितेश कुमार सिंह का जोरदार स्वागत
पूर्णिया बिहार 15 नवंबर 25*पूर्णिया सदर से विजय खेमका ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए,
पूर्णिया बिहार 15 नवंबर 25*जन सुराज को अपेक्षित वोट ना आने का मुख्य कारण लोगों के मन में राजद की वापसी का डर रहा : उदय सिंह