ब्रेकिंग न्यूज़–राजापाकर,वैशाली
वैशाली विहार31अगस्त*लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय पशुपति कुमार पारस जी की जेड प्लस सुरक्षा की मांग की–अजय मालाकार।
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय पशुपति कुमार पारस जी की जेड प्लस सुरक्षा की मांग की–अजय मालाकार।
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस जी को फोन पर जान से मारने की धमकी एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने का लोजपा के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा इस तरह की घटना लोकतंत्र के लिए काफी दुखद है|
लोजपा के वरिष्ठ नेता अजय मालाकार ने गृह मंत्री अमित शाह जी और सूवे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से पशुपति कुमार पारस जी को जेड प्लस(Z+) सिक्योरिटी देने की मांग की है|
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जी लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है| उन्हें पूरे देश में मंत्रालय के कार्य के साथ-साथ पार्टी संगठन को भी मजबूत करने के लिए भ्रमण करना पड़ता है ऐसे में उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार दोनों की है| उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जी की लोकप्रियता एवं जनता का अपार जनसमर्थन से विपक्षी बौखला कर नया-नया षड्यंत्र रच रहा है | जिसे बिहार की जनता और लोजपा दलित सेना के कार्यकर्ता आने वाला समय में मुंहतोड़ जवाब देगी।
लोजपा के प्रधान महासचिव केसव सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता महताब आलम को भी जान से मारने की धमकी दिये जाने पर पार्टी कार्यकर्ता काफी आक्रोश में है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से लोजपा नेताओं की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

More Stories
कौशाम्बी 30 मार्च 26*गुजरात से बिहार जा रही पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त तीन घायल*
मथुरा 30 मार्च 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 30 मार्च 26* स्वयं की पत्नी पर तेजाब फेंक कर गम्भीर रूप से घायल करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*