वाराणसी29जुलाई*वैश्य_समाज_उत्तरप्रदेश_वाराणसी के रामनगर इकाई का गठन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न*
*वैश्य समाज उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित तीस दिवसीय महाअभियान के क्रम में वाराणसी जिला संगठन को बल प्रदान करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए श्री रवि जायसवाल जी अध्यक्ष रामनगर इकाई, एवं श्री अशोक गुप्ता जी जिला उपाध्यक्ष, श्री संतोष गुप्ता जी (सभासद) जिला उपाध्यक्ष, श्री विशाल जायसवाल जी (सभासद) जिला मंत्री, श्री गणेशु गुप्ता जी (सभासद) जिला मंत्री, श्री शशिकांत गुप्ता जी जिला मंत्री, श्री अखिलेश गुप्ता जी जिला मंत्री, श्री यशपाल जी जिला मंत्री वाराणसी मनोनीत किये गएँ तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री लल्लन प्रसाद शास्त्री जी व रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी श्री आर सी पी गुप्ता जी को रामनगर इकाई के संरक्षण व डा० रेखा गुप्ता जी को वैश्य समाज महिला सभा के संरक्षण का दायित्व सौंपा गया।*
*वैश्य समाज के सभी उपवर्गों की गरिमामय उपस्थिति में रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी श्री आर सी पी गुप्ता जी के आवास पर आयोजित बैठक में वैश्य समाज उ० प्र० के सम्मानित व कर्मठ अध्यक्ष श्री अजय केशरी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री अजित सिंह बग्गा जी, वरिष्ठ समाजसेवी व चहनियां ब्लॉक के प्रमुख श्री अरुण जायसवाल जी , जिला उपाध्यक्ष व जायसवाल सभा काशी के महामंत्री श्री अनिल जायसवाल जी , युवा सभा के अध्यक्ष श्री सरोज गुप्ता , महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी खन्ना ने मनोनीत पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर जिम्मेदारी सौंपी और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसभी कर्मठ व समर्पित लोगों के जुड़ने से वैश्य समाज की मजबूती को बल प्रदान होगा।*
*बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रमुखता से विचार रखते हुए कहा कि वैश्य समाज के एकीकरण से सामाजिक ताना बाना मजबूत होने के साथ ही ऊंच नीच व छोटे बड़े का भेदभाव समाप्त होगा ।*
*कर्मठ व लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय केशरी ने बैठक में उपस्थित समाजसेवियों का स्वागत व वैश्य समाज उ० प्र० के गठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी ०3 अगस्त 2022 को संस्था अपना गौरवशाली पांचवा स्थापना दिवस मैदागिन वाराणसी स्थित श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज के सभागार में सायंकाल 05 बजे मनाने जा रही है जिसमें आपसभी की गरिमामयी उपस्थित से संगठन को बल प्रदान होगा तथा विचारों के आदान प्रदान से आगामी वर्ष के कार्ययोजनाओं को मूर्तरूप दिया जायेगा।*
*वरिष्ठ समाजसेवी व रामनगर संरक्षक द्वय श्री लल्लन प्रासाद शात्री जी ने वैश्य समाज के लोगों को एक धागे में पिरोने के लिए ब्लॉक व वार्ड स्तर पर सूचीबद्ध करने पर जोर देते हुए उदाहरण स्वरूप रामनगर में अपने द्वारा सूचीबद्ध किए गए 200 से ज्यादालोगों के नाम ,पता और मोबाइल नंबर दर्ज पुस्तक उपस्थित लोगों में वितरित कीया।*
*रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी व संरक्षक रामनगर श्री आर सी पी गुप्ता जी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए आह्वाहन किया कि हमें वर्तमान परिवेश में शिक्षा के महत्व को समझते हुए बच्चों को उचित व रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त कराना होगा ताकि आज की बुनियाद भविष्य के विशाल इमारत को मजबूती प्रदान करे, उन्होंने अभिवावकों से अनुरोध किया कि मेरे आवास पर स्थापित पुस्तकालय में निशुल्क अध्ययन हेतु छात्रों को भेजे और अध्ययन का लाभ प्राप्त करें।*
*प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजित सिंह बग्गा जी ने कहा कि किसी भी स्तरपर वैश्य व्यापारी भाइयों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, चाहे उत्पीड़ित करने वाला गुंडा माफ़िया हो या रसूखदार भ्रष्ट अधिकारी हो, वैश्य व्यापारी समाज को अपने मान सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई एकजुटता के साथ लड़नी होगी।*
*वरिष्ठ समाजसेवी व चहनियां ब्लॉक के प्रमुख श्री अरुण जायसवाल जी ने अपने संबोधन में वैश्य समाज के सहनशील व संकोची स्वभाव का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपने हक़ व अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही अपनों को आगे बढ़ाने में मदद करनी होगी तथा अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय समाज को एकजुट करने और साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए देना होगा ।*
*जिला उपाध्यक्ष व जायसवाल सभा काशी के महामंत्री श्री अनिल जायसवाल जी ने कहा कि वैश्य समाज उ०प्र० , वैश्य व व्यापारी समुदाय के मानसम्मान को सर्वोपरि मानती है जिसके लिए हमें अग्रणी रूप से लामबन्द होकर देश की आबादी में सबसे बड़ी भागीदारी के बावजूद पिछड़ेपन की सूची से बाहर निकलने के लिए एकदूसरे को जगाते रहना होगा।*
*बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में उपस्थित जनों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्य समाज उ०प्र० का वाराणसी संगठन आप सभी वैश्य व्यापारी बंधुओं के आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए आपसभी के सहयोग व बड़ों के मार्गदर्शन में निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी से काम करेगा जिसके लिए हमसभी को अपने नामों के आगे वैश्य शब्द को जोड़ने और संस्था के प्रतीक चिन्ह बंद मुट्ठी को अपने प्रतिष्ठानों पर लगाने का भी संकल्प लेना चाहिए ताकि हम अनेकता में भी एकता का संदेश दे सकें ।*
*युवा सभा के अध्यक्ष श्री सरोज गुप्ता , महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी खन्ना ने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि सामाजिक उत्थान के संकल्प को पूरा करने के घर की महिलाओं व युवाओं को भी जागरूक करना होगा , उन्हें भी सामाजिक बैठकों और सम्मेलनों में भागीदारी करनी होगी तभी वैश्य समाज पूर्ण रूप से मजबूत होगा।*
*बैठक में सर्वश्री दयाशंकर केशरी चौधरी जी, राहुल गुप्ता, दिलीप जायसवाल सभासद, मनोज कुमार खन्ना, मनोज जायसवाल, रामानंद गुप्ता, राजन जायसवाल, विजय केशरी, रमेश केशरी, अनुराग जायसवाल, संजय जायसवाल, रविशंकर जायसवाल, नीरज गुप्ता, जयंत केशरी, विकास गुप्ता कटहरिया, नंदलाल सोनी एडवोकेट, मनोहर जायसवाल, नन्हेलाल गुप्ता, उत्कर्ष जायसवाल, अजय कुमार सभासद, अभिषेक गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि ने भी विचार रखें।*
*कार्यक्रम का संयोजन व संचालन नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने व धन्यवाद ज्ञापन रामनगर संरक्षक द्वय श्री लल्लन प्रासाद शात्री जी व श्री आर सी पी गुप्ता जी ने किया।*
सादर
राजकुमार जायसवाल
जिलाध्यक्ष
वैश्य समाज उत्तर प्रदेश वाराणसी
मो० 9451371165

More Stories
मथुरा 28 फरवरी 26 गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना गोवर्धन में कुर्की जब्तीकरण।*
अयोध्या/कुमारगंज28 फ़रवरी 27*रौनाही की तर्ज पर कुमारगंज थाने में भी हुई 50000 की ठगी।
कानपुर नगर 28 फ़रवरी 26*कानपुर नगर में ग्राम समाज की अधिकांश जमीन पर हो चुका है कब्जा