वाराणसी29अगस्त23*संस्कृत समस्त भाषाओं की जननी-प्रो.रामकिशोर त्रिपाठी*
संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष की भांति श्रावण पूर्णिमा एवं संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृत सप्ताह का प्रारंभ किया गया साप्ताहिक संस्कृत महोत्सव के अन्तर्गत श्लोक अंत्याक्षरी शास्त्रार्थ आदि अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि संस्कृत समस्त भाषाओं की जननी है तथा देवभाषा के रूप में प्रतिष्ठित है।
प्रो.रामपूजन पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने व्याख्यान में कहा कि शास्त्रों के ज्ञान को जानने के लिये संस्कृत का अध्ययन आवश्यक है संस्कृत में वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र सुसंस्कारित होते हैं सारस्वत अतिथि प्रो.अमित कुमार शुक्ल ने संस्कृत से सम्बंधित कार्यक्रमों के माध्यम से समाज मे फैल रही कुरीतियों को शमन करने का उपाय बताया।
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो.हरिप्रसाद अधिकारी ने साप्ताहिक कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया सञ्चालन व्याकरण विभाग के सहायक आचार्य एवं सह संयोजक डॉ. ज्ञानेंद्र सापकोटा ने किया कार्यक्रम में प्रो.दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. जीतेन्द्र कुमार शाही, प्रो. हीरक कांति चक्रवर्ती, डॉ. विजय कुमार शर्मा , डॉ. मधुसूदन मिश्र, डॉ. विद्या कुमारी चंद्रा तथा अनेक छात्र- छात्राओं ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि संस्कृत विश्वविद्यालय के ग्रन्थालय में ऐसे महनीय संस्कृत के ग्रंथ हैं जिनमे समाज कल्याण के अनेक महत्वपूर्ण तत्व समाहित हैं।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*