वाराणसी22अक्टूबर23*चौरसिया दुर्गोत्सव समिति में बना भूत बंगला दृश्य*
वाराणसी के चेतगंज स्थित बरई सभा काशी अंतर्गत चौरसिया दुर्गोत्सव समिति में भूत बंगला का पंडाल बनाया गया है जिसमें तरह-तरह के भूतों का दृश्य देखने को मिला इस पंडाल में मनुष्य के शरीर का कंकाल और अजीबोगरीब हाथ चमगादड़ और स्लोगन कल आना लड़की इत्यादि से सुशोभित हो रहा था। भूत बंगला का पंडाल का दृश्य लोग देखकर काफी खुश भी हुए तो कुछ लोग इसे देखकर डर भी रहे थे। भूत बंगला में भूतो को झूले पर झूलते हुए कंकाल सोफा पर बैठे हुए डेड बॉडी खटिया पर लेटे हुए जगह-जगह कंकाल का बॉडी लटकते हुए लड़की का बॉडी लटकते हुए हाथों के कटे हुए इत्यादि तरह के दृश्य इस पंडाल में देखने को मिला।चौरसिया दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत चौरसिया (बी.सी), उपाध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, जय नारायण चौरसिया (अजय), कोषाध्यक्ष शैलेश चौरसिया, महामंत्री शैलेश चौरसिया ( वरिष्ठ पत्रकार), सांस्कृतिक मंत्री रामजी चौरसिया (DLW), संरक्षक मंडल ओमप्रकाश चौरसिया (पेटर), इत्यादि लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे!

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*