*वाराणसी17मई25*रोहनिया विधायक ने जल जीवन मिशन के पेयजल योजनाओ का किया निरीक्षण*
वाराणसी। रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने शनिवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के परजनपुर तथा सरौनी गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत “हर घर जल” योजना का भौतिक निरीक्षण एवं शुभारंभ किया। रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सरौनी एवं परजनपुर ग्राम की पेयजल योजनाओं का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं बटन दबाकर जलापूर्ति की शुरुआत की।मुख्य अतिथि द्वारा दोनों योजनाओं का स्थलीय भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता की सराहना की गई एवं इन्हें पूर्ण रूप से क्रियाशील पाया। कार्यक्रम के दौरान रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने ग्रामीणों से बातचीत कर जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल के महत्व एवं इसके उपयोग पर अपने अनुभव साझा किए।इस योजना से सरौनी में 2607 एवं परजनपुर में 3200 ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, राजकुमार वर्मा जिला महासचिव , प्रेम पटेल जोन अध्यक्ष , शुभम मौर्य युवा नेता,विनोद पटेल जिला उपाध्यक्ष ,श्यामबली पटेल जिला महासचिव, जल निगम के सहायक अभियंता अभिमन्यु,एलएंडटी के इंजीनियर अरुण एवं आनन्द इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की कार्रवाई, अपराधियों पर नकेल
*T20 world cup : सैमसन के अर्धशतक से भारत फाइनल में, बेथेल के शतक के बावजूद इंग्लैंड सात रन से हारा,
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया