वाराणसी16मई2024*वाराणसी में 8 के नामांकन पत्र ही वैध
वाराणसी से प्राची राय यूपीआजतक
वाराणसी लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के लिए जनपद में समाविष्ट 77-वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन किये 41 प्रत्याशियों में से कुल 08 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये। इस प्रकार शेष 33 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र, नाम निर्देशन पत्रों की जांच के दौरान अबैध रहा।वैध नामांकन पत्रों में सर्वश्री नरेन्द्र मोदी-भारतीय जनता पार्टी, अजय-नेशनल इंडियन कांग्रेस, अतहर जमाल लारी-बहुजन समाज पार्टी, गगन प्रकाश-अपना दल (कमेरावादी), पारस नाथ केशरी-राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी, कोली शेट्टी शिवकुमार- युग तुलसी पार्टी, संजय कुमार तिवारी-निर्दल तथा दिनेश कुमार यादव-निर्दल का नामांकन पत्र हैं।

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*