February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

वाराणसी09मई24*अक्षय तृतीया खरीदारी मुहूर्त और क्या खरीदें*

वाराणसी09मई24*अक्षय तृतीया खरीदारी मुहूर्त और क्या खरीदें*

वाराणसी09मई24*अक्षय तृतीया खरीदारी मुहूर्त और क्या खरीदें*

वाराणसी से प्राची राय यूपीआजतक।

वाराणसी । हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का वहुत ही महत्व है। अक्षय तृतीया में अक्षय का अर्थ है जिसका क्षय न हो इसके साथ ही तृतीया से तिथि को जोड़ा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 10 मई को पड़ रहा है। इस दिन को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन शुभ, मांगलिक कामों को करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ कुछ चीजों की खरीदारी करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदने से साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। लेकिन अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद सकते हैं, तो इस चीजों को शुभ मुहूर्त में खरीद सकते हैं। इससे भी आपको खूब लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों की खरीदारी करना माना जाता है शुभ…

*अक्षय तृतीया पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त*
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। बता दें कि इस साल 10 मई को सुबह 5 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक और दूसरा मुहूर्त 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक है। इस बीच में आप सोना-चांदी सहित अन्य शुभ चीजें खरीद सकते हैं।

**अक्षय तृतीया की खरीददारी*
*मिट्टी का घड़ा*

अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का घड़ा खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कभी भी पैसो की कमी नहीं होती है। इसलिए आप अपने अनुसार एक मिट्टी का छोटा या फिर बड़ा घड़ा जरूर खरीदें।
अक्षय तृतीया के दिन आप चांदी के बर्तन नहीं खरीद सकते हैं, तो पीतल या फिर तांबे के बर्तन को खरीद सकते हैं। आप चाहें, तो सिर्फ पीतल से बनी मां लक्ष्मी की मूर्ति ले सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि लोहे, एल्युमिनियम, स्टील आदि के बर्तन न खरीदें।

*कौड़ी*

अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को कौड़ी अति प्रिय है। अक्षय तृतीया के दिन 11 कौड़ी खरीदें और एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर या ऐसे ही मां लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर चतुर्थी के दिन इन उठाकर तिजोरी, अलमारी या फिर धन वाले स्थान में रख लें।

*पीली सरसों*

अक्षय तृतीया के दिन पीली रंग की सरसों खरीद सकते हैं। इन्हें घर लाने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं। इसलिए इस दिन थोड़ी सी पीली सरसों अवश्य खरीदें।

*जौ*
अक्षय तृतीया के दिन जौ खरीद कर ला सकते हैं। इसके बाद इन्हें मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं।

Taza Khabar