वाराणसी01अगस्त24*30 घंटे में गंगा के जलस्तर में चार फीट से ज्यादा की बढ़ोतरी
वाराणसी से प्राची राय की खास खबर न्यूज यूपीआजतक
वाराणसी। पहाड़ों और मैदानी इलाके में हो रहा बरसात का प्रभाव वाराणसी में साफ दिख रहा है।
बीते 30 घंटे में गंगा के जलस्तर में चार फीट से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हो रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों का एक दूसरे से संपर्क समाप्त हो गया अस्सी से लेकर राजघाट के बीच में होने वाली गंगा आरती का स्थल में भी बदलाव आ गया ।दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती को 10 फीट पीछे ले जाना पड़ा।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बनारस में गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार की रात गंगा का जलस्तर 63.14 मीटर दर्ज किया गया।
घाटों की सीढ़ियां भी डुब चुकी है बढ़ाव के कारण अस्सी और दशाश्वमेध घाट के आरती स्थल में बदलाव किया गया।
हरिश्चंद्र घाट और मणिकर्णिका घाट पर पानी तेजी से चढ़ते हुए शवदाह स्थल के नजदीक पहुंच चुका है। हरिश्चंद्र घाट पर जलस्तर मसाननाथ मंदिर को स्पर्श करने लगा है। दूसरी ओर गंगा के जलस्तर में तेज गति से बढ़ोतरी के चलते वरुणा में हलचल बढ़ गई है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के चलते निगरानी बढ़ा दी गई है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच तीर्थ पुरोहित अपने-अपने सामान को समेटने लगे हैं। इसके साथ ही घाट पर अस्थायी दुकानों का साजो-सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी करने लगे हैं।
34 घंटे में चार फीट से ज्यादा बढ़ गया गंगा का जलस्तर
केंद्रीय जल आयोग की मध्य गंगा डिवीजन की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 62.60 मीटर था। रविवार की सुबह आठ बजे से सोमवार सायं छह बजे के बीच 34 घंटे में चार फीट से ज्यादा पानी बढ़ गया। रविवार को सुबह आठ बजे जलस्तर 61.74 मीटर था। रविवार की रात लगभग चार सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था और सोमवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 62.60 मीटर था। इसके बाद बढ़ाव तेज हो गया और गंगा के जलस्तर में छह सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव होने लगा और जलस्तर 63.14 मीटर पहुंच गया था।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें