लखीमपुर खीरी १६ फरवरी २६ * समाचार_अपडेट || खीरी
● मैगलगंज- थाना क्षेत्र के ग्राम जहान नगर निवासी कालीचरन 12 फरवरी की रात दो बजे से लापता हैं, पुत्री ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग उन्हें बुलाकर ले गए थे और बाद में खेत में उनकी चप्पल मिली, तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
● लखीमपुर- न्यायालय परिसर की लिफ्ट में एक युवक करीब एक घंटे तक फंसा रहा जिससे हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट खोलकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
● निघासन- न्यायालय के आदेश पर चेयरमैन बद्रीप्रसाद, उनके पुत्र विनोद मौर्य और भतीजे विपिन मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, आरोप है कि भूमि विवाद में 60 वर्षीय महिला से मारपीट, गाली गलौज और सोने की चेन लूटने के साथ शीशम का पेड़ काटकर ले गए, पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली थी, अब प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई
अयोध्या १६ फरवरी २६ * अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश,रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,
कानपूर नगर १६ फरवरी २६ * भ्रष्टाचारियों का हल्ला बोल, सच उजागर करने पर लिखाया गया फर्जी मुकदमा