लखनऊ7अक्टूबर25*घर में घुस कर चोरी करने वाले गिरफ्तार…*
लखनऊ*थाना अलीगंज क्षेत्र के सेक्टर के पुरनिया में एक घर से जेवरात व नगदी चोरी हो गए हैं, जिसपर वादिनी द्वारा थाना अलीगंज में लिखित शिकायत दी गई…
शिकायत पर थाना अलीगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर केंद्रीय विद्यालय के पास घेरा बंदी कर के अभियुक्त अक्षय राजपूत उर्फ मयंक व विकास को गिरफ्तार किया गया….
अभियुक्तों के कब्जे से 3 सफेद धातु पायल, 2 पीली सफेद धातु झुमकी, 1 लाल सफेद धातु झुमकी, 1 सफेद धातु झाला और 1 पीली धातु मंगलसूत्र का पेंडल बरामद किया गया…
अभियुक्त अक्षय राजपूत उर्फ मयंक पर पहले से थाना मड़ियांव और थाना अलीगंज में मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त अक्षय राजपूत उर्फ मयंक बैनर का काम करता है और अभियुक्त विकास मेंहदी लगाने का काम करता है। अपने शौक पूरा करने के लिए घटना को अंजाम देकर फरार होने वाले थे, कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस से पकड़ लिया….

More Stories
कानपूर नगर ०१ मार्च २६ * भ्रष्टाचार और अपराध की दौड़ में हुई बराबरी लेकिन कागजों में सराहनीय काम दिखाना है, सिर्फ मोटा काला धन कमाना है की योजना को सफ़ल बनाना है, बल्कि न्याय की आवाज़ और अपराध दर्शाने वालों को मुकदमों में फ़साना है
मथुरा 1 मार्च 26*क्षेत्राधिकार मार्ग द्वारा मां टोल प्लाजा पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच*
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *