लखनऊ31जुलाई24*यूपी विधानसभा सत्र:लो वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में हुई नोकझोंक*
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर न बदले जाने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई।यूपी में बिजली सप्लाई,लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर बदलने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सदन में जवाब दिया और प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार को निशाने पर ले लिया।
सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह ने सवाल उठाया कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज एक समस्या है,जिससे कि नलकूप तक नहीं चल पाते हैं किसानों को मुश्किल होती है।प्रभु नारायण ने कहा कि कई बार मौसम खराब होने के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं, जो कि 15-15 दिनों तक नहीं बदले जाते हैं जबकि 72 घंटे में बदलने का प्रावधान है। इससे इस भीषण गर्मी में लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
इस पर जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इस सरकार ने वर्तमान दौर में प्रदेश में बिजली आपूर्ति में रिकॉर्ड बनाया है,इस तरह की पावर सप्लाई पहले कभी नहीं हुई।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें