लखनऊ31जनवरी25*मुख्य सचिव और मेला अधिकारी को लीगल नोटिस*
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अधिवक्ता डॉ नूतन ठाकुर के माध्यम से कुंभ भगदड़ में मृतकों की संख्या को लेकर चल रहे भ्रम के संबंध में यूपी के मुख्य सचिव तथा मेला अधिकारी, कुंभ को लीगल नोटिस भेजा है।
लीगल नोटिस में कहा गया है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार *प्रशासन ने अब तक मात्र संगम क्षेत्र में 30 व्यक्तियों की मृत्यु की आधिकारिक पुष्ट की है, इसके विपरीत मीडिया रिपोर्टों से संगम क्षेत्र में कम से कम 58 लोगों की मृत्यु होने की बात सामने आई है। इसके अलावा झूसी क्षेत्र में भी उस रात भगदड़ मचने और इस दौरान 7-8 लोगों की मौत की बात बताई जा रही है।*
अमिताभ ठाकुर ने इन दोनों अफसरों से संबंधित मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मृतकों की संख्या का सही निर्धारण कर उन्हें उनके ईमेल पर सूचित करने की मांग की है।
डॉ नूतन ठाकुर ने कहा है कि यदि उनके मुवक्किल को 3 फरवरी 2025 तक उत्तर नहीं मिलता है तो वे इस प्रकरण को आगे सक्षम फोरम पर ले जाएंगे।
डॉ नूतन ठाकुर
9415534525

More Stories
रोहतास 7 मार्च 26*डेहरी डालमिया नगर, नगर परिषद क्षेत्र की खुले पड़े नाले दे रही है बड़ी घटना होने का संकेत*
अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*
लखनऊ 7 मार्च 26*वन विभाग में हरियाली के नाम पर खेल! कागज़ों में लाखों पौधे* , *ज़मीन पर सूखा सच*