लखनऊ31 जनवरी २६*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर शाम राज्य स्तरीय उद्योग संगठनों एवं प्रमुख उद्यमियों के साथ विशेष बैठक की।
लखनऊ *कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी , कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी बैठक में मौजूद रहे
मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ,अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार भी बैठक में मौजूद रहे
अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद , सीएम योगी के प्रधान सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी बैठक में मौजूद रहे
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किया गया निवेश, राष्ट्रहित में किया गया निवेश है- सीएम
उद्योग जगत को प्रदेश की समृद्धि, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रमुख भागीदार बताते हुए मुख्यमंत्री जी ने नीति, अधोसंरचना और प्रशासन—तीनों स्तरों पर पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया- सीएम
उद्योग समूहों से सीएसआर के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया- सीएम
साथ ही एमएसएमई नवाचार, पैकेजिंग, डिजाइनिंग और निर्यात संवर्धन को लेकर उद्योगों से सुझाव भी आमंत्रित किए- सीएम
‘उद्योग बंधु’ तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाते हुए उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए- सीएम
प्रदेश की औद्योगिक प्रगति पर प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि विस्तृत एक्सप्रेस वे नेटवर्क, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, सुदृढ़ एयर कनेक्टिविटी और नीतिगत स्थिरता ने उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स एवं निवेश हब के रूप में स्थापित किया है- सीएम
निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि, औद्योगिक इकाइयों के विस्तार, क्लस्टर उन्नयन, डिरेगुलेशन सुधारों और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से प्रदेश निवेश एवं औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है- सीएम
साथ संवाद के दौरान उद्योग संगठनों एवं उद्यमियों ने डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, औद्योगिक भूमि को फ्रीहोल्ड करने, अनुपालन प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा औद्योगिक कानूनों के डी क्रिमिनलाइजेशन जैसे सुधारों का स्वागत किया- सीएम
इस अवसर पर एमएसएमई, आईटी, निर्यात संवर्धन, कौशल विकास, प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए ‘आवास बंधु’ जैसी व्यवस्था के सुझाव भी रखे गए- सीएम
समावेशी औद्योगिक विकास पर बल देते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया- सीएम
साथ ही बजट 2026-27 के संदर्भ में उद्योग जगत से सुझाव आमंत्रित करते हुए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया- सीएम।

More Stories
नई दिल्ली 2 जनवरी 26 * देशभर में आयुर्वेद संस्थान किए जाएंगे स्थापित। ..
कानपूर नगर ३१ जनवरी २६ * अलंकार अग्निहोत्री के कानपुर आगमन पर कई सामाजिक संगठनो ने किया उनका स्वागत
कानपुर नगर३१जंवरी २६ * कैंट और महराजपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ डे पर डीएम का औचक निरीक्षण, पात्र मतदाता न छूटने के निर्देश