लखनऊ28अगस्त23*समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आईपी सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य किया पलटवार!
लखनऊ- समाजवादी पार्टी मे मंत्री रहे आईपी सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर पलटवार करते हुए कहा की उनको धार्मिक मुद्दों पर हर दिन बोलने से बचना चाहिए आपने वर्षो पहले बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया था इसका यह मतलब कत्तई नहीं कि आप हिन्दू धर्म की लगातार आलोचना करें। उन्होंने कहा जब आप 5 वर्ष बीजेपी में रहते हुए ये मुद्दे क्यो नहीं उठाये! आपके ऐसे विचारों से पार्टी हरगिज सहमत नहीं हो सकती ये आपके निजी विचार हो सकते हैं। आप जातीय जनगणना पर लड़े, जिस प्रकार बीजेपी सरकार आरक्षण का हक मार रही उस मुद्दे पर लड़ाई लड़े आप सरकार से PDA, अति पिछड़े वर्ग,अति दलित वर्ग ,BHU में पिछड़े वर्ग के छात्रों को जो छात्रावास मिले है उनके लिए आप लड़ाई लड़े पार्टी आपके साथ है। स्वामी प्रसाद मौर्या को उनके द्वारा किये गये ट्वीट पर सोशल मीडिया मे लगा तार उनके ऊपर सवाल खड़े हो रहे है जो समाजवादी पार्टी के लिए कहीं न कहीं नुकसान पहुँचा सकता है!
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता यूपीआजतक

More Stories
अयोध्या 13 अप्रैल 26*तहसील परिसर में कैंटीन व साइकिल स्टैंड की वार्षिक बोली संपन्न
बंथरा, लखनऊ13 अप्रैल 26*मरीज त्रस्त प्रसाद हॉस्पिटल मस्त*
जनपद गौतम बुद्ध नगर१३ अप्रैल २६ * औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन