🆕 लखनऊ ब्रेकिंग…
लखनऊ28अक्टूबर25*बड़ी आंत के कैंसर के इलाज के क्षेत्र में नई दिशा मिल सकती है..
लखनऊ विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डा. नेहा साहू की शोध टीम में शामिल विज्ञानियों ने एक महत्वपूर्ण शोध में उत्तराखंड में पाई जाने वाली औषधीय झाड़ी सारकोकोका सैलिग्ना (स्थानीय नाम पिरूली) से ऐसे दो प्राकृतिक यौगिक खोजे हैं, जो बड़ी आंत के कैंसर कोशिकाओं को विशेष रूप से नष्ट करते हैं, जबकि सामान्य कोशिकाएं सुरक्षित रहती हैं। यह शोध लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग, सीएसआइआर-सीडीआरआइ, सेवीथा मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (चेन्नई) और एसजीटी यूनिवर्सिटी (गुरुग्राम) के विज्ञानियों के संयुक्त प्रयास से किया गया। यह शोध अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल एसीएस ओमेगा में प्रकाशित हुआ है, जिसका इंपैक्ट फैक्टर 4.3 है

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*