लखनऊ27जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें………..*
➡लखनऊ- मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनबी सिंह ने किया निरीक्षण, सीएचसी सरोजिनी नगर और बेहटा का किया निरीक्षण , ओपीडी, आईपीडी का भ्रमण कर मरीजों से जानकारी ली
➡लखनऊ- अयोध्या में ताज होटल के निर्माण को लेकर MoU, IHCL और सॉलिटेयर ग्रुप ने एग्रीमेंट पर किए हस्ताक्षर, मुख्य सचिव मनोज सिंह की मौजूदगी में हुए हस्ताक्षर , प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात रहे मौजूद , अयोध्या में पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने पर हो रहा फोकस
उच्च स्तरीय सुविधाओं का किया जा रहा विकास
➡अयोध्या- कुत्ता बिल्ली पालने के लिए नगर निगम से 76 लाइसेंस जारी किए गए, नगर निगम क्षेत्र में केवल 76 लोगों ने कुत्ता एवं बिल्ली पालने का लिया लाइसेंस
➡अयोध्या- नगर निगम की टैक्स वसूली को लेकर नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने की समीक्षा, आवासीय टैक्स वसूली में लापरवाही करने वाले 4 संग्रहकर्ता व टैक्स इंस्पेक्टर का वेतन रोकने के निर्देश
➡मुरादाबाद – मुरादाबाद में पॉल्यूशन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आवासीय क्षेत्र में चल रही भट्ठियों पर की कार्रवाई , रामगंगा नदी के तटीय क्षेत्र में की गई कार्रवाई, भट्ठियों पर अंकुश लगाने के दिए गए थे निर्देश, चेकिंग के दौरान टीम ने अवैध भट्ठियों को किया सील
बरवाला क्षेत्र में चल रही थी अवैध भट्टियां
➡बहराइच: तंत्र मंत्र के शक में एक हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया, जिसमें 6 लोगों ने पीट-पीटकर दो लोगों को घायल कर दिया। आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते हत्याभियुक्तों के बेटे ने आत्महत्या की, जिससे परिवार को तंत्र मंत्र का शक हुआ। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, और SHO रामगांव सहित 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया। यह घटना थाना रामगांव के रेहुआ मंसूर में हुई।
➡आगरा: श्री गंगा हॉस्पिटल में 9 माह की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला को गलत इंजेक्शन दिया गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और डॉ. शालिनी अस्थाना, हरेश और स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर मामला दर्ज किया।
➡कुशीनगर- कुम्भ में स्नान करने को लेकर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बसों के इंतजार में लोग परेशान चार चार घंटों से बसों का कर रहें इंतजार
➡अयोध्या- राज्यसभा सांसद माता प्रसाद पांडेय पहुंचे अयोध्या, मिल्कीपुर सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के लिए की अपील, अजीत प्रसाद के लिए लोगों से वोट देने की अपील की, समाजवादी पार्टी आगे चल रही है- माता प्रसाद पांडेय, बीजेपी ने लोगों को केवल कष्ट पहुंचाया हैं- माता प्रसाद , भगवान राम भी बीजेपी से नाराज है- माता प्रसाद पांडेय, बीजेपी बेरोजगारी पर चर्चा नहीं करती है- माता प्रसाद पांडेय, सारी चर्चा अयोध्या और कुंभ पर हो रही है- माता प्रसाद
➡कानपुर- शादी में आई घोड़ी ने बच्चे को मारी लात हुई मौत , CCTV में कैद शादी में आई घोड़ी ने बच्चे को मारी लात, ठाकुर चौराहे के पास कल शाम शादी में आई थी घोड़ी , घोड़ी के पीछे से गुजर रहे मासूम बच्चे को मारी लात , पड़ोस में ही लगे सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात , कानपुर के हनुमंत विहार क्षेत्र के ठाकुर चौराहे का मामला
➡सहारनपुर- हत्या के प्रयास के तीन वांछित अभियुक्तों अरेस्ट, अभियुक्त कुनाल, रोहन और हिमांशु को किया अरेस्ट, कब्जे से तमंचा, कारतूस, 315 बोर किया बरामद, सभी अभियुक्त हत्या के प्रयास में चल रहे थे वांछित , अभियुक्त रोहन पर जनपद में पहले से ही 2 केस दर्ज
➡लखनऊ- राज्य स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव मनोज सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, 8वीं आर्थिक गणना 2025-26 के क्रियान्वयन पर बैठक, आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश
➡फ़िरोज़ाबाद – फिरोजाबाद में तेज रफ्तार स्कूटी पेड़ से टकराई, हादसे में 3 बहने हुई घायल, अस्पताल में किया भर्ती, नारखी क्षेत्र के कोटला फरिहा रोड के पास की घटना
➡अम्बेडकरनगर- बाइक चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार , बाइक चोरी कर अलग-अलग पार्ट में बेंचते थे सामान, 13 जनवरी को युवकों ने पल्सर बाइक चोरी की थी , पुलिस ने दोनों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा , अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इल्तिफातगंज से पकड़ा
➡सहारनपुर- जिला प्रशासन सहारनपुर द्वारा खगोलीय विज्ञान के प्रति चलाया जागरूकता अभियान, इस कार्यक्रम के तहत, डॉ0 भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में टेलिस्कोप के माध्यम से बच्चों को तारामंडल दिखाया जाएगा
➡दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “आख़िर कितने घृणा से भरे हैं बीजेपी के लोग? दिल्ली के लोगों को जान मारने की साज़िश रची? बीजेपी को बुरी तरह हराकर जवाब दो।”
—————————————————

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।