लखनऊ26सितम्बर25* इतने आरोपों के बाद भी ज़िंदा है घंटाघर पर अवैध मेला…*
*भ्रष्टाचार और अवैध संचालन के बाद भी कार्यवाही का नामों निशान नहीं….*
लखनऊ*राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित घंटाघर पर कुछ दिनों पहले हुसैनाबाद ट्रस्ट और पार्षद की अवैध वसूली, बिजली विभाग और नगर निगम की मिलीभगत के बारे में जिक्र किया गया था। जिक्र करने के बाद, आज भी बड़े ही धड़ल्ले से अवैध मेला जारी है। अवैध तरीके से ली जा रही बिजली, अवैध तरीके से लगी दुकानें और पुलिस का सहयोग आज भी जारी…
अवैध मेले में एक ठेले वाले से लेकर एक स्टॉल वाले तक ₹50 की पर्ची पर रोजाना की अवैध वसूली आज भी जारी है। जिसे हुसैनाबाद ट्रस्ट और पार्षद की मिली भगत से चलाया जा रहा है। वहीं चोरी की बिजली पर जेई से लेकर अधिशासी अभियंता की मिलीभगत होने की खुशबू आज भी मिल रही है। वहीं दुकान लगाने की अनुमति नगर निगम से मिला हो या ना मिली हो, नगर निगम के जिम्मेदार आज तक झांकने नहीं गए, और क्यों जाएं, जब नगर निगम की झोली अवैध वसूली से भर रही हो। वहीं इस मेले में कुछ कृत्य दबंगई के भी दिखे, जिसमें पुलिस की अनदेखी, अवैध वसूली की हिस्सेदारी में वफादारी के तौर झलकती है….
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर16/11/25*प्रचार निदेशालय के लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में आयोजित प्रशिक्षण का समापन आज संपन्न हुआ।
New Delhi 16/11/25*NEWS HEADLINES❣️TOP 16 BREAKING NEWS ❣️
लखनऊ 16/11/25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….