लखनऊ24जून2023*मौसम: कुशीनगर के रास्ते पूर्वांचल पहुंचा मानसून*
पूर्वांचल में प्रतीक्षा की घड़ियां समाप्त हुईं। इस बार बिहार के बक्सर होते हुए शुक्रवार को कुशीनगर, देवरिया, बलिया के रास्ते मानसून ने प्रवेश किया है। हालांकि, पहले दिन पहुंचे मानसून से तेज वर्षा तो नहीं हुई लेकिन बलिया में तेज हवा के साथ गरजते-चमकते बादलों की सघनता बढ़ गई। संभावना है कि रविवार तक पूरे पूर्वांचल में मानसून छा जाएगा।
वाराणसी में भी शनिवार या रविवार तक मानसून चंदौली, सोनभद्र के रास्ते वाया सासाराम पहुंच जाएगा। बहरहाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक क्षेत्र में प्री-मानसून वर्षा के क्रम में आंधी, तेज हवा, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है।
*आने वाले दिनों में होगी वर्षा*
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव बताते हैं कि मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच तो गया है लेकिन अभी द्रोणिका (ट्रफ) पूरी तरह से विकसित नहीं होने से तेज वर्षा नहीं हो सकी है। ट्रफ अभी बन रहा है आने वाले दिनों में लगातार वर्षा का वातावरण बन सकता है।
*48 घंटे के भीतर वाराणसी पहुंचेगा मानसून*
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि मानसून काफी तेज गति पकड़ा है और पूर्वानुमानों से पूर्व ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच गया है। इधर, वाराणसी में भी 48 घंटे के भीतर कभी भी पहुंच सकता है। इन क्षेत्रों में बने प्री- मानसूनी वातावरण और मानसून की लहरें मिलकर चार-पांच दिनों तक अच्छी वर्षा करा सकती हैं। यदि तेज और लगातार वर्षा न हुई तो आर्द्रता बढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी और परेशान कर सकती है।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*