लखनऊ23नवम्बर23*एक रिटायर्ड IAS लक्ष्मी नारायण ऐसा भी जिसने-
ये रिटायर्ड IAS लक्ष्मी नारायण हैं. इन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी जीवन भर की कमाई दान कर दी है. राम मंदिर के लिए 5 करोड़ की लागत से 151 किलो की राम चरित मानस का निर्माण करवाएंगे. इसके पन्नों में सोना चढ़ाया जाएगा और स्वर्ण जड़ित अक्षर लिखे जाएंगे. इन्होंने अपने बैंक खाते को पूरी तरह ख़ाली करने और सारी संपत्ति को बेचने का फैसला किया है. ऐसा नहीं है कि इनका कोई नहीं है. इनकी एक बेटी अमेरिका में रहती हैं. इन्होंने कहा कि ईश्वर ने मुझे जीवन पर्यंत बहुत कुछ दिया। प्रमुख पदों पर रहा। मेरा जीवन अच्छा चला। रिटायरमेंट के बाद भी खूब पैसा मिल रहा है। दाल-रोटी खाने वाला इन्सान हूं। पेंशन ही खर्च नहीं होती। ईश्वर का दिया हुआ उन्हें वापस कर रहा हूं।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता यूपीआजतक

More Stories
जोधपुर 12 फ़रवरी 26*राजस्थान इंटक ने केंद्र सरकार के 4 काले कानून के विरोध मे प्रदर्शन किया
बाँदा 12 फ़रवरी 26* तिंदवारी में रामलीला मैदान में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया
मिर्जापुर12 फ़रवरी 26*थाना चिल्ह के ग्राम पंचायत मुजेहरा में आज डेढ़ महीने बाद तीसरी बार पहुंची जांच टीम