March 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ1जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ1जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ1जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ-बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा का बयान, समाज को बांटने की साजिश कर रहा है विपक्ष, विपक्ष के गले नहीं उतर रही सनातन की ताकत, भारत हर क्षेत्र में हो रहा है आत्मनिर्भर, उत्तर प्रदेश बन रहा है शिक्षा का हब

➡लखनऊ-रोडवेज बस के पहिए की टूटी बेरिंग, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, चारबाग से कानपुर जा रही थी बस, रोडवेज़ बस में 30 यात्री थे सवार, यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया कानपुर, लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में हुई घटना

➡लखनऊ में जल्द सर्किल रेट में होगी बढ़ोतरी, प्रशासन ने प्रस्तावित नया सर्किल रेट जारी किया, बिल्डिंग में फ्लैट के निर्माण दरों में 20% बढ़ोतरी प्रस्तावित, गोदाम में 20 से लेकर 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित , नई प्रस्तावित सड़कों के आसपास का सर्किल रेट प्रस्तावित, एक अगस्त से लागू होना है नया सर्किल रेट

➡लखनऊ-गोमती नगर में एलडीए की बड़ी कार्रवाई, 5 बड़ी बिल्डिंग गोमती नगर में सील, अवैध रूप से बन रही थी कॉमर्शियल बिल्डिंग, मानक विपरीत बिना नक्शा बने विशाल भवन, LDA वीसी के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई

➡लखनऊ-लोडर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी जोरदार टक्कर, ग्रामीणों ने आउटर रिंग रोड पर लगाया जाम, रिंग रोड के दोनों लेन पर 3 किमी तक जाम, बीकेटी,इटौंजा, सैरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची, लखनऊ के थाना सैरपुर क्षेत्र की घटना

➡गोरखपुर–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान, हर जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनेगा-CM, कम से कम 100 बेड्स का वेलनेस सेंटर होगा-CM, आयुष पद्धति के कॉलेज स्थापित किए जाएंगे-CM

➡मध्य प्रदेश-हेमंत खंडेलवाल होंगे एमपी के नए BJP अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन किया , कल आधिकारिक रूप से अध्यक्ष बनेंगे हेमंत खंडेलवाल, एमपी की कमान संभालेंगे हेमंत खंडेलवाल

➡संभल -संदिग्ध परिस्थितियों में होटल कर्मी की मौत, होटल पर काम करते समय हुई संदिग्ध मौत, होटल मालिक लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने किया होटल कर्मी को मृत घोषित, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कोतवाली क्षेत्र के गांव पाठकपुर का मामला

➡मेरठ-युवक की पिस्टल के साथ वीडियो हुई वायरल, युवती के साथ युवक हाथ में पिस्टल ले बना रहा वीडियो, युवक पर क्षेत्र में दबंगई करने का भी है आरोप, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच की शुरू, लोहियानगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो

➡कानपुर-सेना में कर्नल बनने के बाद घर पहुंचे रोहन त्रिपाठी, परिवारिक जनों, प्रधान, अन्य लोगों ने किया स्वागत , घर पहुंचने से पहले किए हनुमान जी के दर्शन, तीन पीढ़ियों से परिवार के लोग आर्मी में देश सेवा कर रहे, दादा पिता और चाचा के बाद रोहन बने कर्नल,रोहन त्रिपाठी ने कर्नल बनकर किया नाम रोशन, चौबेपुर कस्बे के मूल निवासी है कर्नल रोहन त्रिपाठी

➡बाराबंकी -भारत समाचार की खबर का हुआ बड़ा असर, SDM ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया, SDM ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा, तेजी से बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर , राजस्व टीम को SDM ने निगरानी के लिए लगाया, तहसील सिरौलीगौसपुर के बाढ़ क्षेत्र सनावा गांव का मामला

➡आगरा -अटल बिहारी वाजपेई कन्या महाविद्यालय का शुभारंभ, क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने कराया शुभारम्भ, बाह के वाघराज पुरा गांव में बना है महाविद्यालय

➡बलिया-विवाहिता को जहर देकर शव गायब करने का मामला, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, हुआ खुलासा, विवाहिता के शव को सरयू नदी में फेंका गया, पुलिस नाविकों की मदद से शव ढूंढने में लगी , पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मामला किया दर्ज, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा ग्रामसभा का मामला

➡मुजफ्फरनगर -पुलिस ने फर्जी कांस्टेबल नोशाद को किया अरेस्ट, फर्जी कांस्टेबल बनकर महिलाओं से करता था ठगी, 20 गर्लफ्रेंड, 10 महिलाओं से बना चुका है संबंध, 2.75 लाख नगद, 3 लाख के जेवर हड़पने का था आरोप, पुलिस वर्दी,नेमप्लेट,up बेंच और कैप बरामद, पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर भेजा जेल, सिटी कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

➡आगरा -डॉक्टर ने पकड़ी हाथ की नब्ज़, मरीज को आया हार्ट अटैक, क्लीनिक में मची भगदड़, CPR देकर बचाई डॉक्टर ने जान, क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद, चक्कर आने की शिकायत से परेशान थे बुजुर्ग मरीज, हार्ट ब्लॉक की समस्या से जूझ रहा था बुजुर्ग, डॉक्टर की तत्परता से बची बुजुर्ग मरीज की जान, शाहगंज स्थित डॉ.हिमांशु यादव के क्लीनिक का मामला

➡दिल्ली-केंद्रीय कैबिनेट ने लिया ऐतिहासिक निर्णय, 3.5 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग, एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इनसेंटिव योजना को मंज़ूरी, 2 सालों में 3.5 करोड़ से ज़्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी, रोज़गार सृजन, रोज़गार क्षमता बढ़ाने की तैयारी, यह योजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

➡कुशीनगर-दिनदहाड़े तीन बच्चियों के अपहरण से हड़कंप, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, खेत में दादा को खाना पहुंचाने गई थी तीनों बच्चियां, 8 वर्षीय जागृति,7 वर्षीय मुस्कान, 5 वर्षीय जिया का अपहरण, सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस जांच में जुटी, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव की घटना

➡मैनपुरी -क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग,औंछा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , मादक पदार्थ की तस्करी करने जा रहे बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, एक को पकड़ा , बदमाश के पास से दस किलो गांजा बरामद हुआ, बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही , पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की थी फायरिंग, तमंचा और कारतूस बदमाशों के पास से बरामद , घायल बदमाश को जिला अस्पताल में किया भर्ती, थाना औंछा के लखोरा रोड पर हुई मुठभेड़

➡मुजफ्फरनगर-धर्म की पहचान के नाम पर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, ढाबो पर आधार कार्ड और नाम पूछने पर एक्शन, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को मामले में नोटिस दिए, स्वामी यशवीर महाराज के नेतृत्व में चली थी चेकिंग, चेकिंग में हुआ था कर्मचारी की पेंट उतारने का प्रयास, मंडी के हाईवे पर स्थित है पंडित जी वैष्णो ढाबा, नई मंडी थाने के NH-58 पर स्थित था ढाबा

➡मुजफ्फरनगर बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बचपन के प्यार को पाने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका के भाइयों की कार के सामने लेटा प्रेमी, प्यार को पाने के लिए भीख मांगता नजर आया प्रेमी, पुलिस ने प्रेमी, प्रेमिका के भाइयों को लाई थाने, पुलिस ने प्रेमिका को परिजनों के सुपुर्द किया, मुजफ्फरनगर की नई मंडी का मामला

➡मेरठ-मुस्लिम दुकानदार का नाम पूछकर दबंगों ने की पिटाई, दुकान का सामान फेंक दबंगों ने की तोड़फोड़, मुस्लिम युवक का इलाके में दुकान चलाने का विरोध, मारपीट तोड़फोड़ कर दुकान न चलाने की धमकी दी, नकुल,तुषार, गौतम नाम के दबंगों ने मारपीट तोड़फोड़ की, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू, लोहियानगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक का मामला

➡बांदा-मध्यप्रदेश के पहाड़ो पर हो रही मूसलाधार बारिश, केन, उसकी सहायक नदियों का बढ़ा जलस्तर , चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ा, गांवों का संपर्क मार्ग टूटा, अचानक आई बाढ़, कई गांवों को जोड़ने वाला रपटा जलमग्न , गौरी अमारा रपटे से गुज़र रहा ट्रैक्टर फंसा, चालक ने बचाई जान, अचानक से आई बाढ़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

➡प्रयागराज -अवैध निर्माण के खिलाफ पीडीए का एक्शन जारी, जोन संख्या एक में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, जोनल अधिकारी के नेतृत्व में चला बुलडोजर, कोइलहा जीटी रोड में 40 बीघे में अवैध प्लाटिंग, बगैर ले आउट स्वीकृत कराए की गई थी अवैध प्लाटिंग

➡बुलंदशहर-जटिया अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत का खेल, डॉ राजेंद्र बंसल के असिस्टेंट पर रिश्वत का आरोप, आधा दर्जन मरीजों ने रिश्वत का लगाया आरोप, गोपाल सैनी की 6 वर्षीय पुत्री का हर्निया का इलाज होना था, हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर 10 हजार रिश्वत का आरोप, शिव सिंह से भी ऑपरेशन के नाम पर 5 हजार रिश्वत का आरोप, थाने में दी लिखित शिकायत,CMO ने दिए जांच के आदेश, खुर्जा क्षेत्र स्थित सरकारी जटिया अस्पताल का मामला

➡दिल्ली-टेकऑफ़ के बाद फ्लाइट AI में आया तकनीकी झटका, वियना AI फ्लाइट हवा में 900 फीट तक नीचे आई, ‘स्टिक शेक’ अलार्म बजा, 900 फीट नीचे आया विमान, पायलट्स ने सतर्कता से विमान को सुरक्षित लैंड कराया, DGCA ने दोनों पायलट्स को ड्यूटी से हटाया,सिक्योरिटी हेड तलब

➡जालौन-लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, चकरोड की पैमाइश के नाम पर मांगी थी रिश्वरत, लेखपाल से किसान से 70 हजार रुपये लिए, 70 हजार लेकर भी लेखपाल ने नहीं की पैमाइश, पीड़ित किसान ने SDM से की मामले की शिकायत, SDM में लेखपाल नरेन्द्र झा को निलंबित किया, कोंच तहसील के ग्राम खैराई का मामला

➡मेरठ-MLC सरोजिनी अग्रवाल के मेडिकल कॉलेज पर छापा, केंद्रीय जांच एजेंसी की NCR मेडिकल कॉलेज में रेड, मेडिकल कॉलेज के अलावा MLC के आवास पर भी रेड, MLC के करीबी डॉक्टर से पूछताछ कर रही जांच टीम, सरोजिनी अग्रवाल की बेटी महिला आयोग की सदस्य, सरोजिनी अग्रवाल के पति मेरठ कॉलेज के प्रेसिडेंट, अग्रवाल फैमिली के मेरठ, नोएडा में कई कॉलेज, मेरठ के खरखोदा में है NCR मेडिकल कॉलेज

➡ग्रेटर नोएडा -निजी कार्यकम में ग्रेनो पहुंचे सांसद दिनेश शर्मा, अखिलेश यादव सनातन पर सवाल उठा रहे हैं, धीरेंद्र शास्त्री से सपा का मतभेद इसलिए है, धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं जातियों को जोड़ो, सपा का एजेंडा है जाति-जाति को खंडित करो
————————————————————————
[01/07, 10:10 pm] Indra Kumar Singh Barabanki: ➡️…..जांजगीर-चांपा(छत्तीसगढ़): सीएसपी जांजगीर कविता ठाकुर ने बताया, “विवाद की स्थिति की शिकायत मिलने पर चांपा थाने में चंद्रशेखर राठौर एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ अपराध दर्ज़ किया गया है। विधायक बालेश्वर साहू के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करके ज़मानत मुचलके पर छोड़ा गया है। आवश्यक जानकारी विधानसभा को भी भेज दी गई है।”
➡️….. बिना पेड़ काटे सड़क का चौड़ीकरण
100 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ी हुई
8 km लंबी सड़क के बीचोंबीच पेड़
बिहार के जहानाबाद की घटना
#SauBaatKiEkBaat | @KishoreAjwani
➡️…. 🎉 लखनऊ पश्चिम में अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्सव में बदला!
बारिश भी नहीं रोक सकी जोश!
मो. रेहान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया 52वां जन्मदिन 🎂
रेहान ने दी बधाई और लिया संकल्प 2027 में सरकार बनाना है!
➡️….कोलकाता गैंगरेप के मुख्य आरोपी को लेकर हाल ही में यह खुलासा हुआ था कि वह आदतन अपराधी रह चुका है। इस बीच यह खबर सामने आई है कि उसे 2 महीने पहले भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उसे बाद में बेल मिल गई थी।

➡️……कोलकाता: केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, “पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कोर्ट से पुलिस हिरासत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर किया। बंगाल में टीएमसी प्रायोजित बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए और अपराधी को सजा मिलनी चाहिए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्य आरोपी मनोजीत के खिलाफ पहले से ही चार FIR दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर है। अगर आप ऐसे व्यक्ति को कैजुअल स्टाफ के तौर पर कॉलेज में प्रवेश करा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप ऐसी घटना को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं। इसलिए मुख्य आरोपी, दो अन्य आरोपी और गार्ड यानी इन चारों के अलावा इस कॉलेज की गवर्निंग बॉडी, जिसके फैसले पर मनोजीत को कॉलेज का कैजुअल स्टाफ बनाया गया था, उनसे भी पूछताछ होनी चाहिए और उन्हें भी हिरासत में लेना चाहिए…”
➡️…..कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर उत्तराखंड सरकार ने कमर कस ली है. श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए शासन ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं. अब कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली खाद्य दुकानों के बाहर नाम लिखना जरूरी है. हर दुकान पर मालिक का नाम, लाइसेंस और पहचान पत्र अनिवार्य होगा. बिना नाम और लाइसेंस वाली दुकानें बंद की जाएंगी.
➡️….. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा: “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे आज केंद्रीय केबिनेट ने ‘खेलो भारत नीति 2025’ को मंजूरी दी है। भारत को स्पोर्ट्स सेक्टर में विश्व के टॉप-5 देशों में रखने के लक्ष्य के साथ इस नीति के तहत देश में खेलकूद को जन अभियान बनाने की दिशा में काम होगा। साथ ही, ओलंपिक 2036 को ध्यान में रखकर वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग की स्ट्रैटेजी भी तैयार की जाएगी। आज गुजरात में मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित हो रहा है और राज्य ओलंपिक 2036 की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, तब मुझे पूर्ण विश्वास है की ‘खेलों भारत नीति 2025’ गुजरात के यह प्रयासों को नया बल देगी, और देश को विश्व के स्पोर्ट्स सेक्टर मे अग्रिम बनाने की दिशा मे गुजरात अपना श्रेष्ठ योगदान देगा। इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार।”
➡️… बाराबंकी -7वीं के छात्र की साइलेंट अटैक से हुई मौत, कार से उतरते ही बैग कंधे पर टांगते ही बेहोश

इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ा, थाना देवा इलाके का बताया जा रहा है छात्र
➡️….10 साल की बच्ची के गले में दो-दो सांप, पिता ने दिखाई हिम्मत, हाथ से दोनों सापों को मारा

बिहार के गया में 10 साल की बच्ची सो रही थी तभी उसके गले में दो सांप लिपट गए, पिता ने बेटी की जान को खतरे में देखा तो अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों सांपों को हाथ से ही मार दिया. बाद में बच्ची और पिता दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को सामान्य बताया है.
➡️…..तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचला, एक की मौत!

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक तेज रफ्तार कार ने स्‍थानीय होटल के बाहर खड़े लोगों को कुचल दिया. हादसा नेशनल हाईवे 9 पर स्थित राजा जी हवेली के पास हुआ. मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद होटल के बाहर अफरातफरी मच गई.
➡️…..मेरठ-MLC सरोजिनी अग्रवाल के मेडिकल कॉलेज पर छापा, केंद्रीय जांच एजेंसी की NCR मेडिकल कॉलेज में रेड

मेडिकल कॉलेज के अलावा MLC के आवास पर भी रेड, MLC के करीबी डॉक्टर से पूछताछ कर रही जांच टीम

सरोजिनी अग्रवाल की बेटी महिला आयोग की सदस्य, सरोजिनी अग्रवाल के पति मेरठ कॉलेज के प्रेसिडेंट

अग्रवाल फैमिली के मेरठ, नोएडा में कई कॉलेज, मेरठ के खरखोदा में है NCR मेडिकल कॉलेज
➡️…कप्तान शुभमन गिल ने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ों से की ज़्यादा ज़िम्मेदारी लेने की अपील!

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट सीरीज़ में निचले क्रम की कमजोरियों के बीच टॉप ऑर्डर से ज़्यादा ज़िम्मेदारी लेने की अपील की है। भारतीय निचले क्रम को मज़बूती देने के लिए नितीश रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

शुभमन गिल ने टीम की कमज़ोरियों को स्वीकार करते हुए कहा कि “ये सच है कि भारतीय निचला क्रम टेस्ट क्रिकेट में अन्य टीमों की तरह रन नहीं जोड़ पाता। गिल ने कहा कि उन्होंने इस समस्या को पहचाना है और अब ज़रूरी है कि टॉप ऑर्डर ही उन रनों की भरपाई करे, बजाय इसके कि निचले क्रम की शिकायत की जाए”
➡️……ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्‍गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने अपने संन्‍यास पर चुप्‍पी तोड़ते हुए कहा कि वो विदाई से पहले भारत और इंग्‍लैंड में टेस्‍ट सीरीज जीतना चाहते हैं। 37 साल के लियोन ने अब तक 138 टेस्‍ट में 556 विकेट चटकाए।

नाथन लियोन ने भारत के खिलाफ अब तक 32 टेस्‍ट में 130 विकेट झटके, लेकिन वो कभी भारत में सीरीज जीतने वाली कंगारू टीम के सदस्‍य नहीं रहे। ऑस्‍ट्रेलिया ने 2004-05 के बाद भारत में सीरीज नहीं जीती है।

नाथन लियोन ने क्‍या कहा मैंने हमेशा कहा कि मैं भारत में जीतना चाहता हूं। मैं इंग्‍लैंड में जीतना चाहता हूं। हमें कुछ सालों में ऐसा करने के मौके मिलेंगे। मगर हमारा ध्‍यान इस समय एक टेस्‍ट पर रहता है। हम सुनिश्चित करना चाहेंगे कि वेस्‍टइंडीज में अपनी सभी चीजें सही करें। आने वाले समय में एशेज सीरीज है। फिर मैं एक और डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल जरूर खेलना चाहूंगा।
[01/07, 10:15 pm] Indra Kumar Singh Barabanki: 🆚….मोदी सरकार का बड़ा फैसला!

दो साल में 3.5 करोड़ लोगों को मिलेंगी नौकरी, सरकार ने दी मंजूरी

सरकार देश के लोगों के लिए तरह-तरह की योजनाएं लेकर आती है।

जो युवा पढ़ाई के बाद नौकरी लगने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए एक बेहद अच्छी खबर आई है,

भारत सरकार ने 1.07 लाख करोड़ रुपये के रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना ELI को मंजूरी दे दी है।

इस योजना के जरिए देश भर में अगले दो सालों में 3.5 करोड़ नए रोजगार पैदा किए जाएंगे।

पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
[01/07, 10:19 pm] Indra Kumar Singh Barabanki: बाराबंकी।
आज दिनांक 01.07.2025 को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी परिसर से माननीया जिला पंचायत अध्यक्षा, श्रीमती राजरानी रावत जी द्वारा किया गया। माननीया अध्यक्षा महोदया द्वारा अभियान के अर्न्तगत जन-जागरूकता हेतु जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जन-जागरूकता हेतु स्वास्थ विभाग की आशा बहुएं एवं नगर पालिका परिषद बाराबंकी के सफाई कर्मचारियों सहित जन जागरूकता से सम्बन्धित वाहनों पर बैनर, पोस्टर व फांगिग मशीन, नेपसेक पम्प से सुसज्जित वाहनों के माध्यम से जागरूक किया गया।

रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पालिका बाराबंकी के प्रांगण में एक गोष्ठी के रूप में समाप्त हुई। यह अभियान माननीय मुख्यमंत्री जी का एक अति महत्वाकांक्षी कार्यकम है जिसमें संचारी रोगो तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जन समुदाय में जागरूकता लाने के लिए उ०प्र० के सभी 75 जनपदों में एक साथ 01 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक संचारी रोग नियंत्रण एवं 11 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बाराबंकी, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बाराबंकी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, बाराबंकी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी / फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, मलेरिया /फाइलेरिया इन्सपेक्टर, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका परिषद, बाराबंकी एवं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधि, पाथ संस्था के जिला समन्वयक तथा यूनिसेफ के जिला प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। नोडल विभाग की तरह कार्य करता है तथा 12 अन्य प्रतिभागी विभागों के बीच समन्वय की भूमिका का निर्वहन करता है। इस बार कुल 3328 टीमें लगाई गयी है।
[01/07, 10:20 pm] Indra Kumar Singh Barabanki: ➡️…इस वर्ष सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात को व्यवस्थित करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, जो यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता करेगा. सावन में लाखों की संख्या में कांवड़िये ब्रजघाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे.*

*11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान मुरदाबाद में हर शुक्रवार से सोमवार तक भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसके अलावा हर रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक जीप, कार, पिकअप जैसे हल्के वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी.*llll

Taza Khabar