लखनऊ15अप्रैल22*उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों का सफर अब महंगा हो गया है।
टोल दरों में बढ़ोतरी का खमियाजा रोडवेज बसों के यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। निगम की बसों में एक रुपये से लेकर सात रुपये तक किराया बढ़ गया है। निगम ने साधारण बसों में 100 किमी तक सफर करने वाले यात्रियों से एक से लेकर डेढ़ रुपये और एसी बसों में सात रुपये तक किराया बढ़ा दिया है। अफसरों का दावा है कि इससे निगम प्रशासन पर टोल का बोझ हल्का हो जाएगा।
लखनऊ से अयोध्या तक साधारण बस से जाने वाले यात्रियों को 184 रुपये की जगह 187 रुपये किराया देना होगा। इसी तरह लखनऊ से हरदोई, रायबरेली, कानपुर और सीतापुर जाने वालों को दो से तीन रुपये अधिक किराया देना पड़ेगा। जबकि एसी बसों में सफर करने वालों पर तीन से लेकर सात रुपये का बोझ पड़ेगा।

More Stories
मथुरा 1 मार्च 26*क्षेत्राधिकार मार्ग द्वारा मां टोल प्लाजा पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच*
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें