February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ14मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ14मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ14मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ-सीएम योगी ने नमामि गंगे-ग्रामीण जलापूर्ति की समीक्षा की, नदियों के पुनर्जीवन को जनांदोलन बनाना होगा, नदी पुनरोद्धार के लिए मंडलायुक्तों को जिम्मेदारी सौंपी गई, पौधरोपण अभियान नदियों के किनारे संचालित होगा, अविरल-निर्मल गोमती के लिए मुख्यमंत्री का रोडमैप तय, एक माह में डीपीआर, मानसून के बाद कार्य प्रारंभ होंगे, यूपी के 37,730 गांवों में पहुंचा ‘हर घर नल’, ‘समयबद्धता, गुणवत्ता, संचालन-रखरखाव प्राथमिकता हो’, जहां-जहां पाइपलाइन से सड़कें खुदी तत्काल मरम्मत के निर्देश, बुंदेलखंड,विंध्य क्षेत्र में जल जीवन मिशन से आया बदलाव, जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का 24 घंटे में समाधान हो

➡लखनऊ-इन्वेस्ट यूपी और भारतीय रेलवे के बीच हुआ एमओयू, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की मौजूदगी में MoU, यूपी को लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में अहम कदम, एकीकृत लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को नई गति मिलेगी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार रहे मौजूद

➡लखनऊ-सपा लोहिया वाहिनी अध्यक्ष रामकरन निर्मल का बयान, सेना के शौर्य और सैनिकों की शहादत को नमन, समाजवादी पार्टी देश और सेना के साथ है, बीजेपी सेना की शहादत पर वोट की राजनीति कर रही, बीजेपी के मंत्री ने बहादुर बेटी पर टिप्पणी की, 2027 में PDA के साथ बदलाव करेंगे

➡लखनऊ-200 करोड़ की लागत से शहर में होंगे विकास कार्य, ग्रीन कॉरिडोर को मिलेगी रफ़्तार,चमकेगा हेरिटेज ज़ोन, 8 करोड़ की लागत से संवरेगी मोती,यमुना-एल्डिको झील, 3 करोड़ की लागत से विकसित होगा ट्रॉपिकल पार्क, शहर के 50 पार्कों में स्थापित किए जाएंगे ओपन जिम, प्रमुख चौराहों,मार्गों पर लगेंगे आकर्षक स्कल्पचर्स, LDA बैठक में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने स्वीकृति दी

➡लखनऊ-गोमती नगर विस्तार,दुबग्गा में गरजा LDA का बुलडोज़र, अनमोल स्टेट नाम से विकसित हो रही थी अवैध कॉलोनी, 12 बीघा क्षेत्रफल में हो रही थी अवैध प्लॉटिंग, जोन 1 और जोन 6 में अवैध निर्माण की भरमार, जोन 7 के दुबग्गा में हो रही थी अवैध प्लॉटिंग, बिना ले-आउट पास कराए हो रही थी अवैध प्लाटिंग, पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त की गई अवैध प्लाटिंग, LDA वीसी प्रथमेश कुमार के निर्देश पर हुई कार्रवाई, JE,AE की मिलीभगत से विकसित की जा रही थी कालोनी

➡लखनऊ-प्राधिकरण दिवस,जनता अदालत का होगा आयोजन, लखनऊ विकास प्राधिकरण में होगा आयोजन. अवैध निर्माण रजिस्ट्री कब्जे से संबंधित मामले सुने जाएंगे, एलडीए के बड़े अधिकारी जनता अदालत में रहेंगे मौजूद, कल सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा आयोजन

➡लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 करोड़ का गांजा पकड़ा गया, 2 थाई महिलाएं 4 करोड़ के गांजे के साथ पकड़ी गई, हाइड्रोपोनिक वीड 2 थाई महिलाएं तस्करी से लाई थी, कस्टम अधिकारियों ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया

➡लखनऊ-अवैध अतिक्रमण के खिलाफ CM योगी की कार्रवाई जारी, अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिदों पर चला चाबुक, 25 मजार और छह ईदगाह पर प्रशासन ने कार्रवाई की, नेपाल के समीपवर्ती जिलों में अवैध निर्माण पर एक्शन, बुधवार को महराजगंज में 2 अवैध निर्माण ध्वस्त किए, श्रावस्ती,बहराइच में 1-1 अवैध निर्माण किया ध्वस्त

➡लखनऊ-यूपी का पहला फुटवियर पार्क कानपुर में खुलेगा, MSME नीति के तहत मिलेगा उद्योगों को प्रोत्साहन, कानपुर के रमईपुर क्षेत्र में स्थापित हो रहा फुटवियर पार्क, पार्क में यूनिफॉर्म शूज़, स्पोर्ट्स शूज़, कैजुअल शूज़ मिलेंगे, बैलेरिनास,सैंडल्स, PVC शूज़ के निर्माण की अपार संभावनाएं

➡लखनऊ-योगी कैबिनेट की अहम बैठक कल होगी, कल सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक, CM योगी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक

➡लखनऊ-नगर निगम ने उत्तर प्रदेश वन निगम पर लगाया जुर्माना, बिना अनुमति के रोड कटिंग पर नगर निगम की कार्रवाई, यूपी वन निगम पर 17 लाख का जुर्माना लगाया गया, चिड़िया घर के पास बिना अनुमति खोदी जा रही थी सड़क, यूपी वन निगम को नोटिस, जुर्माना जमा करने के निर्देश

➡श्रावस्ती-जिले में अवैध मदरसे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, तहसील भिनगा के करीम पुरवा, रामपुर जब्दी में चला बुलडोजर, शासकीय भूमि पर बना था अवैध मदरसा, बिना मान्यता के संचालित मदरसों पर कार्रवाई जारी, प्रशासनिक टीम ने पूरी की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया

➡रायबरेली-संदिग्ध हालत में युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास, युवक की हालत नाजुक, जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर, मिलएरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ का रहने वाला है युवक

➡बागपत-बदमाशों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली, सेवानिवृत्त दारोगा के बेटे को भी मारी गोली, ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर वारदात, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र, विनीत को मेरठ रेफर किया, गांव में टेम्पो स्टैंड के पास बैठकर खेल रहे थे ताश, बाइक पर सवार होकर आए 2 बदमाशों ने गोली मारी, मौके पर पहुंची भारी पुलिस फ़ोर्स जांच करने में जुटी, थाना बिनौली क्षेत्र के सिरसली गांव में हुई वारदात

➡मेरठ -तेल डिपो के पास टैंकर में लगी आग, तेल से भरा टैंकर धू-धू करके जल उठा, कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई, परतापुर के पूठा गांव की घटना

➡बुलंदशहर-अवैध आवासीय कॉलोनियों पर चला BDA का बुलडोजर, खुर्जा बाईपास और जवारखेड़ा में थी अवैध कॉलोनियां, बाउंड्रीवॉल, सड़क और दफ्तर को किया गया जमीदोंज, ध्वस्तीकरण कार्रवाई से कॉलोनाइजर्स में मचा हड़कंप, अवैध कॉलोनी में ना खरीदे प्लॉट और मकान-BDA

➡प्रयागराज -PWD का कैशियर 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट, एंटी करप्शन टीम ने कैशियर अनंत मोहन को पकड़ा, कैशियर ने फर्म सर्वश्री इंटरप्राइजेजर का बिल रोका था, कैशियर ने बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगी थी, अधिवक्ता दीपक पाण्डेय की शिकायत पर कार्रवाई, जॉर्जटाउन थाना पुलिस कैशियर को गिरफ्तार किया

➡अमेठी -सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का अमेठी दौरा कल, एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे अखिलेश यादव, सपा नेता जहूर अहमद के बेटी के विवाह में शामिल होंगे, सपा जिलाध्यक्ष के घर पर आयोजित होगा वैवाहिक कार्यक्रम

➡प्रयागराज में महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, लाठी-डंडों से लैस युवक ने महिला,उसकी बेटी को पीटा, सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी घटना हुई कैद, अभियुक्तों की तलाश में जुटी थरवई थाने की पुलिस, थरवई इलाके में महिला,उसकी बेटी के साथ मारपीट, थरवई थाने में 5 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

➡प्रयागराज विकास प्राधिकरण का एक्शन जारी, अवैध प्लाटिंग,अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन , 3 जगहों पर अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, 30 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, जोन संख्या 2 के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई, भगवतपुर ब्लॉक के पास संदीप पाल ने अवैध प्लाटिंग की, 15 बीघा में संदीप पाल द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 5 बीघा में अमित पटेल द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

➡प्रतापगढ़-नगर पालिका कार्यालय के निरीक्षण में खामियां, डीएम ने EO राकेश कुमार को लगाई फटकार, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की तिथि कॉलम में लापरवाही, अलमारियों में पुराने रिकॉर्डों का नहीं मिला लेखाजोखा, 6 कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर तत्काल नोटिस जारी

➡प्रयागराज-हंडिया इलाके में दो गुटों के बीच गैंगवॉर, राखड़ लोडिंग को लेकर दो गुटों के बीच गैंगवॉर, गैंगवॉर में मारपीट और फायरिंग की गई, फायरिंग होने से इलाके में मची अफरा-तफरी, दो गुटों के बीच मारपीट में 5 लोग हुए घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस से भी दबंगों ने बदसलूकी की, 14 अभियुक्तों के खिलाफ हंडिया थाने में FIR दर्ज, मौके से पुलिस ने 2 कारों को भी जब्त किया, 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार भेजा गया जेल, दोनों गुटों के लोग फाफामऊ के रुदापुर के रहने वाले हैं

➡कन्नौज -खूनी संघर्ष में बदला जमीनी विवाद, विवाद में दबंग ने किया मां, बेटे पर हमला, धारदार हथियार से मां, बेटे को किया लहूलुहान, डीएम के आदेश के बाद भी दबंग करा रहे थे निर्माण, कॉल करने पर पुलिस आती, खानापूर्ति करती है, पुलिस के जाते ही दबंग फिर शुरू कर देते हैं निर्माण, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव का मामला

➡गोंडा में अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस, दर्ज मुकदमे को योगी सरकार ने लिया वापस, राज्यपाल की अनुमति मिलने पर मुकदमे वापस, 4 साल बाद अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस, 2 नामजद समेत 50 अज्ञात अधिवक्ताओं पर केस दर्ज था, ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध प्रदर्शन में हुआ था विवाद, सितंबर 2021 में अधिवक्ताओं का पुलिस से हुआ था विवाद, नगर कोतवाली में तैनात आरक्षी चंद्रलोक ने केस दर्ज कराया था, जून 2024 में पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीएम से मिले थे, सीएम योगी से मिलकर मुकदमा वापस लिए जाने की थी मांग
———————————————————————————–

Taza Khabar