मोहनलालगंज में भी शुरू हो गयी चेन स्नेचिंग की घटनाएं
लखनऊ13मई24*शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी लगी चेन स्नेचिंग की घटनाएं
लखनऊ मोहनलालगंज क्षेत्र में भी शुरू हो गई चेन स्नेचिंग की घटनाएं , गायत्री देवी पत्नी संजय कुमार निवासी पूरनपुर मोहनलालगंज 12 मई को सुबह 6:30 बजे जब कल्ली से निकली आउटर रिंग रोड पर गायत्री देवी टहलने गई तो दो अज्ञात युवक काली पल्सर से उनके पास आये और पप्पू चौहान के बारे में पूछने लगे गायत्री देवी ने कहा कि पप्पू चौहान नाम का कोई भी व्यक्ति गांव में नहीं रहता जब वह टहलती हुई थोड़ा आगे बढ़ी तभी उनमें से एक व्यक्ति पीछे से आकर उनका गला पकड़ता है और उनके गले में एक तोले सोने की चेन को खींचकर निकाल लेता है जब तक गायत्री देवी कुछ समझ पाती दोनों युवक अपनी पल्सर गाड़ी लेकर हरिकंश गढ़ी की तरफ तेजी से भाग निकले , महिला ने इसकी शिकायत मोहनलालगंज थाने में दर्ज कराई पुलिस ने महिला की सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है ।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*