लखनऊ12 मार्च 2026*52 कन्याओं का आयोजित हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम।
लखनऊ से विशाल गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
लखनऊ *राजधानी लखनऊ में गुरुवार के दिन मोहनलालगंज में गोपाल खेड़ा स्थित श्री अन्नपूर्णश्वर महादेव मंदिर में मुख्य आयोजक मुकेश जिन्दल के नेतृत्व में श्रीमती लक्ष्मी देवी जिन्दल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 52 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित 52 कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए जिन्होंने वर वधू को आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की गईं इसके आलावा शादी में तोहफा स्वरुप समान भी दिए गए। इस शुभ अवसर पर पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह भंडारी समेत उनके एसोसिएशन के सभी सम्मानित पत्रकार विवाह कार्यक्रम में सम्मलित हुए साथ ही मुख्य आयोजक मुकेश जिन्दल द्वारा पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पत्रकारों को भेंट देकर सम्मानित किया गया। यह विवाह कार्यक्रम में सभी दूल्हा और उनके परिवार जनों ने एक साथ झूमते नाचते बारात लेकर आए और जिन्दल परिवार ने सभी 52 जोड़ों पर फूलों से वर्षा कर उनका स्वागत सम्मान किया।
मुकेश जिन्दल मुख्य आयोजक

More Stories
aligarh 13 march 26*मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन कर रही है साहित्यकारों को प्रतिदिन निशुल्क सम्मानित
पूर्णिया13 मार्च 26*पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अपराध पर नकेल और छात्राओं की सुरक्षा पर जोर*
बांदा13मार्च 26*पहियों पर चला बदलाव का संदेश, बाल विवाह मुक्ति रथ ने जगाई नई चेतना,