लखनऊ07नवम्बर24*जो लोग पुलिस को लेकर हमेशा नेगेटिव ख़बरें फैलाते हैं वह यह ख़बर ज़रूर पढ़ें।
लखनऊ के मोहनलालगंज में एक गर्भवती महिला को एम्बुलेंस लेकर जा रही थी, रास्ते में साइड न देने को लेकर बाइक सवारों ने एम्बुलेंस के ड्राईवर को बहुत पीटा,
उधर गर्भवती महिला की तकलीफ़ बढ़ती जा रही थी, ड्राइवर ने किसी तरह भागकर पुलिस को फोन किया और मौके पर दारोगा आशुतोष दीक्षित पहुंचे,
महिला की हालत बिगड़ती देख वह स्वयं एम्बुलेंस चलाकर ले गए। अस्पताल में पहुंचकर महिला ने बच्चे को जन्म दिया,
डॉक्टर्स का कहना था कि यदि थोड़ी देर और हो जाती तो बच्चे की जान बचना मुश्किल थी,
*दारोगा आशुतोष दीक्षित ने अपने कर्तव्य और सूझबूझ से एक मां और बेटे की जान बचाई।*

More Stories
नई दिल्ली *असम में वर्तमान विधायक ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल*
लखनऊ 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की दोपहर 2.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
इलाहबाद 31 मार्च 26*सास-ससुर का भरण-पोषण करना बहू की कानूनी जिम्मेदारी नहीं है- हाई कोर्ट