रायबरेली में सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल
रायबरेली में बछरावां -लालगंज मार्ग पर स्थित नंदा खेड़ा गांव के पास रविवार की सुबह एक ट्रक व बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई,इस हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,घायलों को रायबरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है,पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच प्रारंभ की है,मृतकों में फतेहपुर जनपद के खागा कस्बे के निवासी अनुग्रह सिंह 40 वर्ष एवं राजेश सिंह तथा सुरेश शुक्ला शामिल है,अन्य दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है,
बाबा रामदेव के नमाज वाले बयान पर राकेश टिकैत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘योग की बात करो
योग गुरु बाबा रामदेव के द्वारा नमाज पर दिए गए विवादित बयान बवाल बढ़ गया है. जिसे लेकर अब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. राकेश टिकैत ने कहा कि रामदेव का काम योग का है, वो योग के लिए ही जाने जाते हैं, उन्हें उसी पर काम करना चाहिए. उन्हें इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए, इसके साथ ही टिकैत ने ये भी कहा कि वो रामदेव से इस तरह के बयान न देने के लिए कहेंगे.
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बाबा रामदेव के द्वारा नमाज पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और अगर उन्हें बात करनी है तो देश के विकास की बात करें, जो हुनर उनके पास है योग का वह योग की बात करें. जो प्रोडक्ट वह बनाते हैं वह उसकी बात करें. उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए.
लखनऊ
*UPPCL के स्मार्ट प्रीपेड मीटर टेंडर से जुड़ी सबसे बड़ी खबर*
अडानी ग्रुप को यूपी में भी बड़ा झटका
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने निरस्त किया प्रीपेड मीटर का टेंडर
अडानी जीएमआर को मिलने वाला था MVVNL प्रीपेड मीटर टेंडर
यूपी में करीब 25000 करोड़ का है 2.5 करोड़ स्मार्ट प्रीपेड मीटर टेंडर
केवल मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का 5400 करोड का था टेंडर
अदानी ग्रुप को टेंडर मिलने पर करीब ₹10000 से अधिक की आ रही थी दर
स्टैंडर्ड बिल्डिंग गाइडलाइन में ₹6000 तक है स्मार्ट मीटर की दर
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड ने तय की है दरें
पश्चिमांचल, पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के टेंडर्स पर भी लटकी तलवार
जाति पंडितो ने बनाई भगवान ने नही और वो गलत-भागवत
मुंबई में संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले “हमारी समाज के प्रति भी ज़िम्मेदारी है. जब हर काम समाज के लिए है तो कोई ऊंचा, कोई नीचा या कोई अलग कैसे हो गया? भगवान ने हमेशा बोला है कि मेरे लिए सभी एक हैं, उनमें कोई जाति, वर्ण नहीं है, लेकिन पंडितों ने श्रेणी बनाई, वो ग़लत था.
तुर्की में भूकंप से तबाही
तुर्की में सोमवार तड़के एक के बाद भूकंप के दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं. इसके बाद तुर्की सरकार ने आपातकाल लगाने की घोषणा की है.
बीबीसी तुर्की सेवा के संवाददाताओं ने बताया है कि भूकंप प्रभावित इलाकों में इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है.
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे ‘यूएसजीएस’ के अनुसार भूकंप का पहला झटका सीरियाई सीमा के क़रीब गाज़िएनटेप में कहमानमारश के पास महसूस किया गया.
यूएसजीएस के मुताबिक़, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गयी है.
तेज़ी से बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा-
तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान शोयलू ने कहा कि भूकंप का बड़ा असर देश के 10 शहरों पर पड़ा है. ये शहर हैं- कहमानमारश, हैटे, गाज़िएनटेप, ओस्मानिये, अदियामान, सनलिउर्फ़ा, मलेटिया, अदाना, दियारबाकिएर और किलिस.
भूकंप के बाद मिल रही शुरूआती जानकारी के अनुसार इस कारण तुर्की और उसके पड़ोसी सीरिया में 90 से अधिक लोगों की मौत हुई है.
अधिकारियों का कहना है कि मौतों का ये आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है.
मलेटिया शहर के गवर्नर का कहना है कि भूकंप के कारण अब तक 23 लोगों की मौत की ख़बर है. उनका कहना है कि 42 लोग घायल हैं और शहर में क़रीब 140 इमारतों को नुक़सान पहुंचा है.
उस्मानिये शहर के गवर्नर ने पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है. इसके साथ ही सनलिउर्फ़ा में 17 और दियारबाकिएर में छह लोगों की मौत की ख़बर है.
देश के दक्षिण पूर्व के दो शहरों में कम से कम 50 इमारतों के मलबे में तब्दील होने की ख़बर आ रही है.
आगरा
आगरा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेशयादव
– एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे अखिलेश
– सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश
– देश के सभी उद्योगपतियों को #भाजपा के साथ मित्रता करने की जरूरत
– अगर समाजवादी पार्टी के द्वारा कराए गए कामों को आगे बढ़ाया जाता तो आज G 20 में इतनी मेहनत नही करनी पढ़ती
– उत्तर प्रदेश में मेट्रो #समाजवादियों की देन है
– G 20 बहाना है, धोखा है
– अगर सरकार ने #इंडस्ट्रियल पॉलिसी बनाई होती तो आज इस तरह के काम न करना पड़ते
– अगर सरकार ने काम किया तो उद्योगपतियों का भरोसा सरकार पर होता
– नाम बदलने से विकास नहीं होता
– यह सरकार किसान, नौजवानो को धोखा देने के साथ ही अब उद्योगपतियों को भी धोखा देने जा रही है
– बंदरों में हम हनुमान जी देखते है, लेकिन बीजेपी उनकी नसबंदी करा रही है
– हमने सभी समाज के लोगो को एक्सेप्ट किया है
– रामचरितमानस से किसी को शिकायत नहीं, हम भगवान श्री राम को मानते है।
– में रोज एक घंटे भजन सुनता हूं
लखनऊ।
सपा राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट-
संघ प्रमुख मोहन भागवत के दिये बयान पर किया ट्वीट
संघ प्रमुख मोहन भागवत कहा था “जाति ब्यवस्था पंडितों ने बनाई है”
भागवत ने धर्म के ठेकेदार व ढोंगियों की कलई खोल दी-स्वामी
अब तो रामचरित मानस से आपत्तिजनक टिप्पणी हटाने में आगे आये-स्वामी प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश-
रामचरितमानस की प्रतियाँ जलाने वाले सलीम और सतेंद्र कुशवाहा पर NSA लगाया गया !!
जेल में बंद बाक़ी तीन आरोपियों पर भी लगेगा NSA !!
मेरठ
फर्जी IPS जोया की गिरफ्तारी का मामला-
हरियाणा STF का जोया के घर पड़ा छापा,छापे में लाल-नीली बत्तियां, वर्दी बरामद हुई,IPS,IFS की वर्दियों के बैज भी बरामद ,फर्जी IPS बनकर ठगी करती थी जोया खान,गुरूग्राम पुलिस ने 2 दिन पहले की गिरफ्तारी,मेरठ के वेस्ट एंड रोड की निवासी है जोया खान.
नई दिल्ली
दिल्ली मेयर का चुनाव हंगामे के चलते तीसरी बार रद्द-
एक तरफ़ पार्टी विद् डिफ़रेंस और दूसरी तरफ़ लोकपाल वाले हैं,दिल्ली की जनता लोकतंत्र का आनंद ले रही हैं
औरैया- प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 7 फरवरी 2023 को औरैया में।
सुबह 11 बजे सदर विकास खंड में 30 मीटर राष्ट्रीय ध्वज का करेंगे लोकार्पण।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और सदर विकास खंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा के निमंत्रण पर औरैया पहुंचेंगे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सौरभ भूषण शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के युवा कार्यकर्ता व पार्टीजन जोश में।

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा