[01/05, 3:53 pm] Monu Kushwaha Billhaur Knp: ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं एक्रिपाम योजना, सस्य विज्ञान विभाग
च०शे०आ०कृषि एवं प्रौ०वि० वि०,कानपुर।
दिनांक- 01.05.2023
अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 29.6 (-8.5)
न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 19.8 (-3.6)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 78 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 53 प्रतिशत
हवा की औसत गति : 1.7 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा- दक्षिण- पूर्व
वर्षा (मि०मी०) : 0.0
पूर्वानुमान :
च० शे० आ० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कानपुर एवं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण दिनाँक 01 से 03 मई 2023 के मध्य तेज हवाओं,ओलावृष्टि एवं गरज -चमक के साथ बुंदा बाँदी/हल्की से मध्यम बर्षा होने की संभावना है।
डा०यस०यन०सुनील पांडेय
कृषि मौसम वैज्ञानिक/नोडल ऑफिसर
[01/05, 3:53 pm] Monu Kushwaha Billhaur Knp: देश भर में मौसम प्रणाली:
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के उत्तरी भागों और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के भागों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है। एक ट्रफ निचले स्तर पर विदर्भ से आंतरिक तमिलनाडु तक फैली हुई है।
। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि :
अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर तेज बारिश संभव है। केरल, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों और दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, मराठवाड़ा और राजस्थान और गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, कानपुर मण्डल सहित बुंदेलखंड से सटे ज़िलो मैं भी और पूरे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि संभव है।
डा०यस०यन०सुनील पांडेय
कृषि मौसम वैज्ञानिक

More Stories
पटना30अक्टूबर25*बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन के मैनिफेस्टो तथा श्री राहुल गाँधी जी द्वारा जातिगत जनगणना के लिए किए प्रयासों पर मीडिया से गहलोत जी से बातचीत :
लखनऊ30अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
Unnao30अक्टूबर25*उन्नाव के पशुपालन विभाग में एक पर गाज, दो पर रहम निष्पक्षता पर उठे सवाल*