March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ ५डिसम्बर २५ *यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ ५डिसम्बर २५ *यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ ५डिसम्बर २५ *यूपी आजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें…………..…..*

शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- कोडीन सिरप मामले पर यूपी में ताबड़तोड़ एक्शन, यूपी में कार्रवाई,एक-एक कर शिकंजे में फंस रहे गुर्गे , वाराणसी,कानपुर,लखनऊ समेत यूपी में 118 मामले दर्ज, शुभम जायसवाल, अमित टाटा, सचिन यादव पर एक्शन , विशाल उपाध्याय, आकाश मौर्य समेत दर्जनों पर एक्शन , कोडीन सिरप मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां, मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस रद्द करने का एक्शन , अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है शुभम जायसवाल, शुभम जायसवाल ही है कोडीन मामले का मास्टरमाइंड, साल 2024 से हो रहा एक्शन,बनाई गई थी विशेष टीम

➡ गोंडा – कर्नलगंज पारा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, आग की चपेट में आकर 3 मवेशी बुरी तरह झूलसे , बुरी तरह झुलसी एक मवेशी की हुई मौत, दो मवेशियों की हालत अभी भी चिंताजनक , आग के कारणों का अभी तक नहीं चल सका पता

➡सोनभद्र- ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा, अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा ट्रक पलटा, पुलिस ने ट्रक सहित शराब की बोतलें जब्त की,, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡हापुड़ – जमीनी विवाद में 2 पक्षों में मारपीट , खेत में कब्जा करने को लेकर विवाद , चार लोग गंभीर रूप से घायल, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡ग्रेटर नोएडा – बैंकों से फर्जी लोन कराने वाले गैंग का खुलासा, गैंग के 8 लोगों को नोएडा STF ने किया गिरफ्तार , फर्जी दस्तावेजों से पर्सनल लोन कराता था गैंग , 10 बैंकों से 100 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी , दिल्ली,यूपी,उत्तराखंड के बिल्डर्स के साथ फंडिंग, आरोपियों से 126 पासबुक और चेकबुक बरामद, 170 डेबिट कार्ड,45 आधार कार्ड,27 पैन कार्ड बरामद , 15 आईडी कार्ड,5 निर्वाचन आयोग के पहचान पत्र, 26 अदद मोबाइल ,3 अदद लैपटॉप,3 अदद गाड़ियां , होम लोन, पर्सनल लोन से संबंधित दस्तावेज, रजिस्ट्रियां, STF ने 220 बैंक अकाउंट फ्रीज करने के लिए पत्राचार किया

➡मेरठ- मॉर्निंग वॉक से लौट रहे दंपति पर हमला, पत्नी से की थी छेड़छाड़, पति ने किया था विरोध, विरोध करने पर लाठी डंडों से लैस दबंगों ने बोला हमला, बीच बचाव कराने आई गर्भवती पत्नी को भी पीटा गया, पीड़ितों ने आरोपी की हथियारों के साथ वीडियो पुलिस दी, पीड़ितो ने SSP को वीडियो सौंप न्याय की गुहार लगाई, गंगानगर थाना क्षेत्र के रजपुरा का मामला

➡कन्नौज- कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री असीम अरुण, मंत्री असीम अरूण ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल, जरूरतमंदों का ख्याल रखना सच्ची समाजसेवा-असीम, एक हजार से ज्यादा जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

➡रायबरेली- राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़ी अर्जी पर सुनवाई, MP-MLA कोर्ट रायबरेली में आज हुई सुनवाई, कोर्ट ने शहर कोतवाली पुलिस से मांगा थी स्पष्टीकरण, एस विगनेश शिशिर ने परिवाद दर्ज करवाया था, सुनवाई के बाद अगली डेट 12 दिसंबर मुकर्रर की

➡कन्नौज- लाभांश बढ़ाने की मांग को लेकर कोटेदार आंदोलित, मिनिमम इनकम गारंटी की मांग पर किया प्रदर्शन, हरियाणा,केरल,गुजरात के तरह कमीशन बढ़ाने की मांग, सीएम को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया

➡उन्नाव- प्रेमी की शादी मे प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, बगैर जानकारी युवक कर रहा था दूसरी जगह शादी, हंगामे की सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस , पुलिस ने प्रेमिका को समझाया, घंटों चला हंगामा , पुलिस युवती को समझाकर अपने साथ ले गई, गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मरहला का मामला

➡हाथरस – पुराने विवाद में रेलवे ट्रैक पर भिड़े 2 युवक, रेलवे ट्रैक पर दोनों युवकों में जमकर मारपीट, मारपीट का बीच बचाव करने पहुंची महिलाएं, मारपीट की घटना का लाइव वीडियो वायरल, थाना हाथरस गेट के तालाब चौराहे का मामला

➡शाहजहांपुर- 10 करोड़ 77 लाख की टैक्स चोरी का खुलासा, GST फर्म बनाकर की टैक्स चोरी,3 अभियुक्त अरेस्ट, फर्जी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद, कार और कई कीमती मोबाइल फोन बरामद, SOG और थाना रोजा पुलिस टीम ने की कार्रवाई

➡कानपुर – अंतर्राष्ट्रीय ठगी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस रिमांड में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, टेरर फंडिंग की जांच,अन्य देशों से रुपयों का हुआ ट्रांसफर , कानपुर पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी ‘नेशनल सिक्योरिटी के नज़रिया से भी मामला देखा जा रहा’ ‘दुबई में बना रखी थी 12 अलग-अलग नाम की कंपनी’
अब तक 970 करोड़ रुपए का फ्रॉड आया है सामने, शातिर ठग पैसों को क्रिप्टो में करते थे चेंज, 500 से अधिक लोगों से पैसे करवा चुके हैं इन्वेस्ट, हवाला के जरिए भी पैसे का होता था लेनदेन- कमिश्नर, मामले में अन्य एजेंसियों की भी मदद ले रहे है – कमिश्नर

➡मथुरा- वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर फिर सुर्खियों में , महिला श्रद्धालु ने छेड़छाड़,लूटपाट की FIR दर्ज, कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज, 2 पुलिसकर्मी, 4 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई FIR , 4 नवंबर को कासगंज की महिला के साथ हुई थी घटना, वृन्दावन थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की थी FIR, घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर थे वायरल

➡बाराबंकी – डीएम शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर कार्रवाई, FSDA के जिला अभिहित अधिकारी ने कार्रवाई की, मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई, 25 मामलों में 7,70,000 रुपये का भारी जुर्माना, ममता गुप्ता, श्याम उद्योग, देशराज पर कार्रवाई, जीशान रजा, अनिल यादव सहित कुल 25 पर कार्रवाई, खोवा, पनीर, दूध, हल्दी पाउडर, पान मसाला, तक मिलावटी, 30 दिनों में जुर्माना न भरने के निर्देश दिए गए

➡कन्नौज- खुले में घूम रहे गोवंश, किसानों की फसलों को कर रहे नुकसान, अस्थाई गौशाला में नहीं भेजे जा रहे गोवंश, किसानों ने जिम्मेदार अधिकारी से की शिकायत, छिबरामऊ विकासखंड के मिघौली क्षेत्र का मामला

➡हाथरस – ससुराल पहुंचे पति को पत्नी ने खिलाया जहर, चाय में मिलाकर पत्नी ने पति को पिलाया जहर, गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में कराया भर्ती, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को खिलाया जहर, थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र का मामला