लखनऊ १९ फरवरी २६ * जगह जगह खुदाई से त्रस्त व्यापारी संजय गुप्ता के नेतृत्व में महापौर जी से मिले
लखनऊ * होली के त्यौहार के ठीक पहले नगर निगम विभाग द्वारा पत्रकारपुरम चौराहे पर एवं अन्य कई स्थानों पर खुदाई कर, रास्ता बंद किए जाने से परेशान पत्रकारपुरम मार्केट के व्यापारी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में महापौर से मिले
पत्रकार पुरम मार्केट के व्यापारियों ने महापौर श्रीमती सुषमा खरकवाल से होली के त्योहार के ठीक पहले सड़कों को खोदने के कारण व्यापार प्रभावित होने की शिकायत की
महापौर ने संबंधित अधिकारियों को त्योहार के समय व्यापारियों एवं ग्राहकों को असुविधा न होने के लिए निर्देश दिए
प्रतिनिधि मंडल ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया
19 फरवरी, पत्रकारपुरम मार्केट, गोमती नगर चौराहे पर तथा पत्रकारपुरम में ही अन्य स्थानों पर नगर निगम विभाग द्वारा सड़क को खोद कर तथा रास्ता बंद किए जाने से परेशान व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती सुषमा खड़कवाल से मिला पत्रकारपुरम के व्यापारियों ने महापौर को शिकायत करते हुए बताया होली के त्यौहार के ठीक पहले नगर निगम विभाग द्वारा पत्रकारपुरम में पुलिस चौकी के ठीक बगल की सड़क खोद कर रास्ता बंद कर दिया तथा पत्रकारपुरम में ही अन्य कई स्थानों पर भी नगर निगम द्वारा सड़क खोद दी गई है जिसके कारण वाहनों को आने-जाने में भारी सुविधा हो रहीं है तथा ग्राहकों एवं आगंतुकों को बाजार में आना बिल्कुल बंद सा हो गया है व्यापारियों ने महापौर से कहा होली के त्यौहार के ठीक पहले ऐसा करने से व्यापारियों एवं नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है महापौर ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्यौहार के पहले व्यापारियों को कोई असुविधा नहीं हो इसके समुचित निर्देश दिए तथा होली के बाद काम करने हेतु कहा प्रतिनिधि मंडल ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया
प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ पत्रकारपुरम आदर्श व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री सरदार राजेंद्र सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, संगठन मंत्री योगेश महेश्वरी एवं प्रचार मंत्री सलिल गुप्ता शामिल थे
संजय गुप्ता

More Stories
बाँदा 19 फ़रवरी 26* कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज व प्रदेश अध्यक्ष के साथ बदसलूकी के विरोध मे प्रदर्शन
बाँदा 19 फ़रवरी 26*अटल आवासीय विद्यालय अछरौड बांदा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन*
पूर्णिया बिहार19 फरवरी26*पूर्णिया में पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण, बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की समीक्षा