February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ १६ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें..

लखनऊ १६ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

लखनऊ १६ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

[14:05, 16/02/2026] +91 72753 32055: लखनऊ विधानसभा सत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल

अतुल प्रधान ने सरकारी अस्पतालों की बदहाली उठाई

अस्पतालों में दवाएं और डॉक्टर नहीं होने का आरोप

कहीं टूटा स्ट्रेचर, कहीं बेड पर कुत्ता – सदन में उठा मुद्दा

आम आदमी मजबूर होकर निजी अस्पतालों का रुख करता है- अतुल प्रधान

निजी अस्पतालों पर सरकार का नियंत्रण नहीं- अतुल प्रधान

जांच और इलाज में वसूले जा रहे हैं भारी शुल्क- अतुल प्रधान

निजी अस्पतालों की फीस तय करने पर सरकार से मांगा जवाब

शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई? मंत्री से सीधा सवाल- – अतुल प्रधान

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने दिया जवाब

2017 की स्थिति का जिक्र करते हुए विपक्ष पर पलटवार

281 निजी अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज- ब्रजेश पाठक

533 अस्पताल सीज, 1541 को नोटिस जारी- ब्रजेश पाठक

426 डायग्नोस्टिक सेंटर को भी नोटिस भेजा गया- ब्रजेश पाठक


[14:06, 16/02/2026] +91 72753 32055: लखनऊ

समाजवादी पार्टी विधायक कमाल अख्तर और सपा विधायक नफीस अहमद ने पर्यटन विभाग पर सरकार से किया सवाल

2025-26 में कितने पर्यटन स्थल चिह्नित हुए? सरकार से मांगा गया जवाब

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सदन में दिया विस्तृत जवाब

2022 से 2025-26 तक बौद्ध धर्म की 43 परियोजनाएं पूरी

रविदास से जुड़ी 19 और रैदास से जुड़ी 1 परियोजना पूरी

अम्बेडकर से संबंधित 9 परियोजनाएं चिन्हित कर की गईं पूरी

कुल 111 पर्यटन परियोजनाओं के पूर्ण होने का दावा

सरकार का दावा- कोई भी पर्यटन प्रोजेक्ट लंबित नहीं

सभी चिन्हित परियोजनाएं तय समय में हो रहीं पूरी

पर्यटन विकास को लेकर सदन में सरकार और विपक्ष आमने-सामने।
[14:06, 16/02/2026] +91 72753 32055: लखनऊ

आशा बहुओं के मुद्दे पर सदन में गरमाई सियासत

संदीप पटेल ने आशा वर्कर्स का मुद्दा उठाया

कोरोना काल से अब तक आशा बहुओं का योगदान सराहनीय- संदीप पटेल

राज्य कर्मचारियों से बढ़कर काम कर रही हैं आशा बहुएं – सपा विधायक

एएनएम की तरह आशा वर्कर्स को भी स्थायी करने की मांग

आरके वर्मा ने आंगनवाड़ी वेतन बढ़ाने पर पूछा सवाल

आंगनवाड़ी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर सरकार से जवाब तलब

ब्रजेश पाठक ने दिया सदन में जवाब

भाजपा सरकार में आशा वर्कर्स का वेतन दोगुना – ब्रजेश पाठक

1000 से बढ़ाकर 2000 रुपये किया मानदेय- ब्रजेश पाठक

सपा सरकार पर अवधी में मंत्री का हमला

2027 में सपा की वापसी नामुमकिन- ब्रजेश पाठक

‘मुंगेरी लाल के सपने’ देख रही है सपा- ब्रजेश पाठक

सीएचसी में आशा वर्कर्स के ठहरने की व्यवस्था- ब्रजेश पाठक

आशा बहुओं की सुरक्षा के लिए कर्मियों की तैनाती- ब्रजेश पाठक
[14:06, 16/02/2026] +91 72753 32055: लखनऊ विधानसभा में सत्र के दौरान तीखी नोकझोंक

सपा विधायक आरके वर्मा के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खड़े हुए

ब्रजेश पाठक बोले- सीधे सवाल पर मिलेगा सीधा जवाब

डिप्टी सीएम की चेतावनी- राजनीतिक सवाल हुआ तो राजनीतिक रायता फैलेगा

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- मंत्रीजी सही कह रहे हैं

सपा विधायक कमाल अख्तर ने ‘रायता’ पर किया तंज

कमाल अख्तर का सवाल- मंत्रीजी के विभाग में रायता कहां बनता है?

अध्यक्ष बोले- खाने-पीने की बात कर रहे हैं

‘रायता’ टिप्पणी पर सदन में गूंजे ठहाके

ब्रजेश पाठक की मुस्कान के साथ गरमाया सदन।
[14:06, 16/02/2026] +91 72753 32055: लखनऊ विधानसभा में कुपोषण और एनीमिया पर गरमाई बहस

सपा विधायक रागिनी सोनकर ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

“क्या महिलाओं और बच्चों का दुख नहीं दिख रहा?”- रागिनी सोनकर

महोबा में 1 लीटर दूध में बाल्टीभर पानी मिलाने का आरोप

“बजट कम देने से बच्चों के पोषण पर असर” – रागिनी सोनकर

महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य स्पष्ट जवाब नहीं दे पाईं

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंत्री को बीच में रोका

“लिखा हुआ जवाब नहीं, अपने स्तर से जवाब दें”- सतीश महाना

“साल में 300 दिन बच्चों को भोजन दे रहे हैं- बेबी रानी मौर्य

कुपोषण के मामलों में सुधार का दावा, सरकार पर विपक्ष का हमला तेज

Taza Khabar