लखनऊ 4 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें……………*
➡लखनऊ- फेयरवेल पार्टी में ज्यादा चाउमीन खाने पर सस्पेंड, लखनऊ से सामने आया एक अजीबोगरीब मामला, 1 फरवरी को थी पार्टी, दो दिन के लिए सस्पेंड हुए, प्रिंसिपल ने बकायदा ग्रुप में वॉइस नोट भी भेजा, कई बार चाउमीन लेने पर कार्रवाई की बात कही, आरोप है कि स्कूल पहुंचने पर छात्रों को लौटाया, फूड काउंटर पर अनुशासनहीनता की गई- स्कूल, चिनहट सेंट मैरी स्कूल में था 10वीं का फेयरवेल, काउंटर पर चाउमीन पर टूट पड़े थे 9वीं के छात्र
➡लखनऊ- शिवरी प्लांट देखने आएंगे मुंबई से अधिकारी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC को दिया था आदेश, कूड़ा प्रबंधन देखने कल आएंगे 13 अधिकारी, शिवरी में रोज कूड़ा निस्तारण किया जा रहा, 5000 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित किया जा रहा, सफाई मामले में देश में तीसरे स्थान पर था लखनऊ
➡लखनऊ- बैंक लॉकर से गहने चोरी होने का मामला, PNB ठाकुरगंज से 48 लाख के गहने गायब, बैंक प्रशासन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी, कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर पर मुकदमा, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर, 2023 में गहने गायब, बैंक ने कार्रवाई नहीं की थी
➡लखनऊ- छुट्टी पर शिक्षकों को स्कूल नहीं बुला सकेंगे अफसर, DIOS अवकाश के दिन शिक्षकों को नहीं बुला सकेंगे, बिना ठोस कारण छुट्टी के दिन बुलाना पड़ेगा महंगा, ड्यूटी पर बुलाने के लिए JD की अनुमति लेनी होगी
➡ललितपुर- गैंगस्टर देवेंद्र कुशवाहा के गिरोह पर एक्शन, 18 लाख 80 हजार की संपत्ति कुर्क की गई, पुलिस प्रशासन ने गैंग पर शिकंजा कसा, बिरारी गांव में जमीन, वाहन कुर्क किया, अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति की कुर्की, सदर कोतवाली बिरारी ग्राम का मामला
➡अलीगढ़- शराब ठेके पर नकली नोट देना पड़ा भारी, युवकों को दुकानदार ने दबोचा, की पिटाई, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, 200 के तीन नकली नोट लेकर पहुंचे थे, नोट देकर भागे, सेल्मसैन ने दौड़ाकर पकड़ा, गांधी पार्क इलाके के धनीपुर मंडी की घटना
➡बाराबंकी- पौराणिक औशानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी का छत्र चुराया, चांदी और दान पत्र की नगदी चोर ने पार की, पुलिस मंदिर परिसर के CCTV खंगाल रही है, हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मंदिर का मामला
➡मुरादाबाद- गलत कार्रवाई पर MDA की टीम से बदसलूकी, दूसरे को नोटिस देकर दूसरे का मकान गिराया, MDA पर तुफैल का मकान गिराने का आरोप, जाकिर को अवैध निर्माण का नोटिस दिया था, नाराज सैकड़ों लोगों ने एमडीए टीम को घेरा, CRPF का जवान बताया जा रहा पीड़ित तुफैल, पुलिस फोर्स ने MDA टीम को भीड़ से बचाया, सिविल लाइन क्षेत्र के अगवानपुर का मामला
➡चंदौली- चंदौली में सरेराह टप्पेबाजी से हड़कंप, सवा लाख रुपये लेकर शातिर फरार, कटे-फटे नोट की दुकान से बैग उठाया, व्यापारी काउंटर खोलता रहा, बैग गायब, व्यापारी विश्वास ने पुलिस को दी सूचना, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡बदायूं- पत्नी से परेशान होकर किया आत्मदाह का प्रयास, युवक गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में भर्ती, पत्नी नीले ड्रम में भरने की देती है धमकी- पति, काफी समय से प्रताड़ना झेलने रहा हूं- युवक, वजीरगंज थाना के कस्बा वजीरगंज का मामला
➡आजमगढ़- पंचायत चुनावों पर ओपी राजभर का बड़ा दावा, पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे- ओपी राजभर, मतपत्रों की छपाई शुरू हो चुकी है- ओपी राजभर, ‘मतपत्र जिला मुख्यालयों तक पहुंचाए जा रहे हैं’, ‘मतदाता सूची का पुनरीक्षण अंतिम चरण में है’, विपक्ष के दावों का ओपी राजभर ने किया खंडन, अभी चुनाव टलने की कोई संभावना नहीं- राजभर
➡आगरा- आगरा में धर्मांतरण का मामला आया सामने, प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण का आरोप, युवती को घर में बंधक बनाकर रखता था, जान से मारने की धमकी देने का आरोप, युवती ने हिम्मत जुटाकर थाने में दी तहरीर, शुभ गांव खंदौली निवासी है आरोपी रिजवान, बजरंग दल कार्यकर्ता पीटकर थाने ले गए, थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का मामला
➡मुरादाबाद- अवैध खनन में लोकेशनबाज पर मुकदमा, सिविल लाइन थाने अज्ञात पर केस दर्ज, खनन के डंपर सुरक्षित पार कराता है गिरोह, गिरोह माफिया को अफसरों की लोकेशन देता है, खनन अधिकारी ने अज्ञात पर केस दर्ज कराया, वाट्सएप ग्रुप में मैसेज कर देते हैं जानकारी
➡कानपुर- इंजीनियरिंग कॉलेज के टीचरों पर आरोप, टीचरों पर छात्र-छात्राओं को पीटने का आरोप, टीचरों की गुंडई से आहत छात्रों का हंगामा, छात्र समेत छात्राओं ने भी लगाए आरोप, चंद मिनट देर से पहुंचने पर पीटा- छात्र, इंटरनल मार्क्स कम करने की धमकी- छात्र, महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र, बिठूर थाना क्षेत्र का है मामला
➡आगरा- दो दिन पहले महिला की हत्या का खुलासा, रोहता गांव के बंद मकान में मिला था शव, गांव के ही युवक ने की थी नशे में हत्या, पूनम के सिर पर पत्थर मारा, गला दबाया, रोहता गांव निवासी ही निकला आरोपी राकेश, मां के साथ जूते की हील बनाती थी महिला, आगरा के थाना सदर रोहता गांव की वारदात
➡मुरादाबाद- सामूहिक विवाह योजना में घोटाला मामला, शुरुआती जांच में सामने आए कई तथ्य, दुल्हनों को नहीं दिए गए पूरे उपहार, कई अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय, 30 अधिकारियों की टीम कर रही है जांच, जिला विकास अधिकारी के नेतृत्व में जांच
➡सुल्तानपुर- अवधी गायक संजय यादव समेत 3 पर केस, संजय यादव की कार और स्कूल वैन की टक्कर, सड़क हादसे के बाद दोनों पक्षों में हुआ विवाद, वैन चालक हरीश वर्मा ने दर्ज करवाया मुकदमा, वैन चालक पर भी पुलिस ने लिखा है मुकदमा, बंधुआ कला के सहाबागंज ब्रिज के पास हादसा
➡दिल्ली- रवनीत बिट्ट और राहुल गांधी में बहस, प्रदर्शन कर रहे सांसदों के साथ खड़े थे राहुल, राहुल गांधी ने कहा, आओ मेरे गद्दार दोस्त, मैं देश के दुश्मनों के साथ नहीं बैठता- बिट्टू, निलंबित सांसदों के साथ खड़े थे राहुल गांधी
———————————————————————-

More Stories
पूर्णिया बिहार9 फरवरी 26*जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने सुनी लोगों की फरियाद , दिए आवश्यक निर्देश*
अयोध्या ९ फरवरी २६ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
कानपुर देहात 9 फरवरी 2026*फार्मर रजिस्ट्री नही, तो सरकारी योजनाओ से लाभ नही