March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की दोपहर 2.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की दोपहर 2.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की दोपहर 2.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- मौलाना अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, STF ने बिहार से पूर्णिया से अरेस्ट किया, CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी की थी, मौलाना को बिहार से एसटीएफ ने उठाया, CM की मां, गौ माता पर टिप्पणी की थी, अब्दुल्ला सलीम को यूपी लाया जा रहा है

➡लखनऊ- लखनऊ में BSP की अहम बैठक, BSP अध्यक्ष मायावती ने की बैठक, केंद्र, राज्य सरकार पर बोला हमला, महंगाई, बेरोजगारी का संकट- मायावती, रोजी-रोटी का संकट गहरा रहा- माया, आम जनता बेहद परेशान है- मायावती, बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा, कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय रहें- माया

➡लखनऊ- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बयान, मसूर, चना, सरसों की MSP पर खरीद, ‘2.54 लाख मीट्रिक टन चना खरीद का लक्ष्य’, ‘26.05 लाख मीट्रिक टन सरसों खरीद का लक्ष्य’, चने का एमएसपी 5875 रुपए/क्विंटल, मसूर का MSP 7000 रुपए/क्विंटल, सरसों का MSP 6200 रुपए/क्विंटल, अरहर का MSP 8000 रुपए/क्विंटल, फसलों की खरीद 2 अप्रैल से होगी, 2 अप्रैल से 30 जून तक खरीद होगी

➡लखनऊ- मायावती की बैठक पर बोले मंत्री जयवीर सिंह, बीजेपी को किसी पार्टी से चुनौती नहीं, दलों को तैयारी करने का अधिकार है, ‘2027 में सपा, BSP कहीं नजर नहीं आएगी’, 2027 में हम फिर बहुमत से जीतेंगे

➡लखनऊ- मौलाना अब्दुल्ला सलीम की गिरफ्तारी, CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी की थी, अब मौलाना का इलाज होगा – अनिल राजभर, ऐसी टिप्पणी करने से पहले दोबारा सोचेंगे- अनिल

➡लखनऊ- कल लखनऊ में खेला जाएगा IPL मैच, कल के दिन मेट्रो सेवा देर रात तक मिलेगी, कल रात 12.30 बजे तक मिलेगी मेट्रो सेवा, इंदिरानगर, ट्रांसपोर्टनगर से फीडर बसें चलेंगी, दोपहर 3 बजे से हर 15 मिनट पर मिलेगी बस, इकाना स्टेडियम तक आने-जाने में होगी आसानी

➡लखनऊ- किसान की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर, प्रियंका सिंह ने परीक्षा में हासिल की पहली रैंक, डॉ लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चयन, मोहनलालगंज के स्टेट गोपाल खेड़ा निवासी

➡दिल्ली- पूर्व टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस BJP में शामिल, बंगाल चुनाव से पहले TMC को लगा झटका, किरेन रिजिजू ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई

➡दिल्ली- शाहदरा के उपायुक्त अभिषेक मिश्र अरेस्ट, CBI ने रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया, 4 लाख की रिश्वतखोरी मामले में अरेस्ट

➡बहराइच- मौलाना अब्दुल्ला सलीम बिहार से गिरफ्तार, UPSTF मौलाना को कोतवाली नगर लाई, लंगड़ाते हुए दिखा मौलाना अब्दुल्ला सलीम, सीएम योगी की मां पर की थी टिप्पणी, 8 मार्च 2026 को बहराइच में हुई थी FIR, वीएचपी जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराई थी FIR, मौलाना अब्दुल्ला सलीम को भेजा गया जेल

➡औरैया- होटल में युवक-युवतियों को लेकर हंगामा, मोहल्ले के लोगों ने मौके पर किया बवाल, हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची, तलाशी में 3 युवक और 3 युवतियां मिलीं, सभी को पूछताछ के लिए थाने ले गई पुलिस, एक युवती ने बताया- मैं परीक्षा देने आई थी, दिबियापुर थाना क्षेत्र का मामला

➡कानपुर- चलते लोडर में अचानक लगी आग, चालक ने गाड़ी रोककर आग बुझाई, कोल्ड ड्रिंक लादकर जा रहा था लोडर, अरौल के BRD कॉलेज की पास हादसा

➡बागेश्वर- होटल से 104 विस्फोटक छड़ें बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया, होटल मालिक पर पुलिस ने केस लिखा, कपकोट पुलिस ने लीती में मारा छापा

➡रामनगर- बाघिन की मौत, शव बरामद हुआ, गश्त के दौरान जंगल में मिला शव, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, तराई वेस्ट वन प्रभाग रामनगर रेंज का मामला

➡बरेली- नशे की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, 3 करोड़ 50 लाख रुपये की हेरोइन बरामद, 1 किलो 750 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, 950 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद हुआ, ANTF बरेली ने तीन तस्करों को किया अरेस्ट, 3 मोबाइल और 87520 रुपये नगद बरामद, 2012 से ही ड्रग्स बनाकर कर रहे थे सप्लाई, भमोरा थाना क्षेत्र के तख्तपुर से हुई गिरफ्तारी

➡हरिद्वार- बहादराबाद क्षेत्र में गुलदार का आतंक, मामा-भांजे पर हमला, दोनों गंभीर घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, रोहालकी किशनपुर के पास किया हमला

➡कौशाम्बी- ट्रेलर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, हादसे में ट्रैक्टर मजदूर की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, कोखराज के टेढ़ीमोड़ NH-19 की घटना

➡हरिद्वार- यौन शोषण का आरोपी युवक अरेस्ट, अपहरण कर किशोरी का यौन शोषण किया, किशोरी बरामद, आरोपी जेल भेजे गए, सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला

➡मेरठ- PVVNL के 5 बिजली अफसरों पर कार्रवाई, ट्रांसफार्मर डैमेज होने पर एमडी ने किया सस्पेंड, XEN विपिन कुमार सहित 2 एसडीओ, 2 JE सस्पेंड, चीफ मेरठ मुनीश चोपड़ा से मांगा गया स्पष्टीकरण, अधीक्षण अभियंता अरशद से भी मांगा स्पष्टीकरण, चेयरमैन आशीष गोयल के हस्तक्षेप के बाद एक्शन, मेरठ में लगातार फुंक रहे बड़े ट्रांसफॉर्मर, सौफीपुर, उद्योगपुरम में बड़े ट्रांसफॉर्मर हुए थे ठप, कई इलाकों में 8-10 दिन तक बिजली संकट रहा

➡वाराणसी- वाराणसी दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम, मोहन यादव काशी विश्वनाथ के लिए रवाना, एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में होंगे शामिल, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का करेंगे अध्ययन, कई अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे मोहन

➡प्रयागराज- दो पक्षों में जमकर चले लाठी, डंडे, मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट, महिलाओं के साथ भी हुई मारपीट, दबंगों ने घर में घुसकर बच्चियों को पीटा, लाठी-डंडों से की गई बेरहमी से मारपीट, मऊआइमा थाना के तेजपुर का मामला

➡हापुड़- घर में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, घर के सदस्यों ने निकलकर बचाई जान, थाना सिंभावली के गांव वेट का मामला

➡मुरादाबाद- पॉश इलाके में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, बुद्धि विहार के आलीशान घर में छापा, पुलिस ने 2 युवतियों, 5 युवकों को पकड़ा, काफी समय से संचालित था सेक्स रैकेट, दिल्ली, उत्तराखंड से बुलाई जाती थी लड़कियां, मौके से तीन कारें भी पुलिस ने बरामद कीं, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र का मामला

➡बदायूं- अवैध तमंचा लहराने का वीडियो वायरल, आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस, अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई तेज, मुसाझाग थाना के कमालपुर का मामला

➡बदायूं- बदायूं के सहसवान से हैरतअंगेज मामला, अल्ट्रासाउंड में ‘युवक’ में ‘बच्चेदानी’ दिखाई, रिपोर्ट देख युवक हैरान, जांच में लापरवाही, अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने, डॉ रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल का मामला

➡नालंदा- नालंदा में 8 लोगों की मौत, शीतला मंदिर में भगदड़ में 8 की मौत, भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल, नालंदा के दीपनगर में शीतला मंदिर

➡कानपुर- सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में रेप का प्रयास, क्लासरूम में छात्रा से रेप का प्रयास किया, 3 साथी छात्रों ने दिया वारदात को अंजाम, हेल्थ साइंस डिपार्टमेंट का है पूरा मामला, पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को पकड़ा, विश्विद्यालय प्रशासन ने कमेटी गठित की

➡जालौन- ओवरलोड डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क पर जा गिरे बाइक सवार दंपति, महिला को रौंदते हुए निकल गया डंपर, महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, डंपर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू, आटा थाना क्षेत्र के चंडौत रोड की घटना

➡बदायूं- हाईवे पर पलटी कैंटर गाड़ी, बाइक बचाने में पलटा कैंटर, पुलिस ने चालक को निकाला, शीशा तोड़कर बाहर निकाला, बिल्सी के अंबियापुर की घटना

➡बरेली- चाय बनाते समय गैस लीकेज से हादसा, महिला समेत बेटा झुलसकर घायल हुए, दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, प्रेम नगर के बालाजी बिहार की घटना

➡वाराणसी- मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग मुंबई जा रही थी युवती, बुर्का पहने हिंदू युवती को CISF ने रोका, एयरपोर्ट पर CISF ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ा, CISF ने प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस को सौंपा, वाराणसी पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट में प्रेमिका ने कहा, मर्जी से जा रही हूं, वाराणसी कोर्ट ने दोनों को साथ जाने को कहा

➡इटावा- भजन सम्राट कन्हैया मित्तल इटावा पहुंचे, यूपी आते ही मिलता है अपार प्रेम- कन्हैया, 500 साल बाद बना राम मंदिर-कन्हैया मित्तल, केदारेश्वर मंदिर निर्माण पर बोले कन्हैया मित्तल, भगवान से जोड़ने का हर प्रयास सराहनीय- मित्तल

➡मिर्जापुर- सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत मामला, एक परिवार के तीन लोगों की हुई मौत, मौके पर परिजनों ने किया चक्काजाम, अहरौरा जमुई मार्ग पर किया चक्काजाम, एसडीएम चुनार ने ग्रामीणों को समझाया, ओवरलोड वाहन से होती है घटना- ग्रामीण, गिट्टी लोडेड गाड़ियों से घटनाएं- ग्रामीण, एसडीएम ने राहत राशि देने की कही बात

➡चित्रकूट- बागै नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप, परिजन बेहाल, पहाड़ी थाना क्षेत्र ओरा गांव की घटना

➡मैनपुरी- ट्रैक्टर ने युवक के मारी जोरदार टक्कर, युवक विक्रम की टक्कर लगने से मौत, मृतक थाना बिछवा क्षेत्र निवासी था, शहर कोतवाली के कुरावली रोड की घटना

➡रायबरेली- विकास के लिए आया बजट खर्च नहीं किया, 8 विभाग 32 करोड़ रुपये खर्च नहीं कर सके, बजट मिलने के बावजूद धन पड़ा रह गया, कृषि विभाग ने 19.59 में से 1.34 करोड़ खर्च किए, पुलिस विभाग को 39.67 करोड़ रुपये मिले, पुलिस विभाग ने करीब 12 करोड़ ही खर्च किए, अन्य कई विभागों में भी धन खर्च कम रहा, विकास कार्यों में बजट उपयोग न होने से सवाल

➡अलीगढ़- संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप, जहरीला पदार्थ देकर जान लेने का आरोप, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, एक ही घर में दो बहनों की हुई थी शादी, पुलिस ने पति, ससुर को लिया हिरासत में, थाना टप्पल क्षेत्र के गांव नूरपुर की घटना

➡रायबरेली- घर की छत से घुसे तीन शातिर चोर, टॉर्च की रोशनी डालते ही छत से भागे, मोहल्ले के लोगों ने घेराबंदी कर दबोचा, पूछताछ में साथियों की भी दी जानकारी, ग्रामीणों ने तीनों को बंधक बनाकर पीटा, तीनों आरोपियों को पकड़ थाने ले गई पुलिस, भदोखर थाना के बेहटा खुर्द का मामला

➡हापुड़- सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर की प्रेसवार्ता, सपा जिलाध्यक्ष का पुलिस पर गंभीर आरोप, FIR मे सपा नगर अध्यक्ष को फंसाने का आरोप, झूठे मुकदमे मे फंसाने का लगाया आरोप, नईम जडौदिया पर गाड़ी हेराफेरी का आरोप

➡कौशांबी- साइड मांगने के विवाद में जमकर मारपीट, धारदार हथियार से जेसीबी चालक पर हमला, हमले में जेसीबी चालक उसका साथी घायल, शिकायत पर 5 हमलावरों पर मुकदमा दर्ज, चरवा क्षेत्र के कृष्णा डोली गांव का मामला

➡सहारनपुर- नशा तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत कार्रवाई, तस्कर के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद, शेखपुरा कदीम क्षेत्र से शौकीन अरेस्ट हुआ, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने की कार्रवाई

➡वाराणसी- काशी विश्वनाथ धाम में एमपी के CM की बैठक, SPO की बैठक में शामिल हुए CM मोहन यादव, बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन, दर्शन के बाद SPO की बैठक में हुए शामिल, मंदिर व्यवस्था, क्राउड मैनेजमेंट की ली जानकारी, संचालन के विभिन्न पहलुओं की भी ली जानकारी

➡सिद्धार्थनगर- गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार, गैस वितरण में मनमानी करने का आरोप, कर्मचारी, मालिक के बेटे ने की अभद्रता, महिला उपभोक्ता के साथ अभद्रता का आरोप, चेतिया क्षेत्र स्थित चौधरी एजेंसी का मामला

➡चंपावत- चंपावत में सीएम पुष्कर सिंह धामी, सीएम ने साइंस सेंटर का निरीक्षण किया, निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, युवाओं को स्किल्ड बनाने पर जोर- CM, तकनीक, नवाचार को बढ़ावा दे रहे- CM

———————————–

Taza Khabar