लखनऊ 30दिसम्बर 25*फाइलों में अटके तेलीबाग और दुबग्गा फ्लाईओवर, राजधानीवासियों को जाम से अभी नहीं मिलेगी राहत
राजधानी Lucknow में जाम से राहत दिलाने वाले तेलीबाग और दुबग्गा फ्लाईओवर की योजना फिलहाल फाइलों में ही उलझी हुई है। सेतु निगम द्वारा करीब 360 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इन दोनों फ्लाईओवरों को चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में मंजूरी नहीं मिल सकी, जिससे काम शुरू होने की तैयारी ठंडे बस्ते में चली गई है। शासन स्तर पर स्वीकृति न मिलने के कारण परियोजनाएं कार्ययोजना में शामिल नहीं हो पाईं, नतीजतन तेलीबाग जैसे व्यस्त चौराहे पर, जहां छह मार्ग मिलते हैं, और दुबग्गा चौराहे पर लोगों को लंबे समय तक जाम की समस्या झेलनी पड़ेगी। खासकर मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंसें भी यहां अक्सर फंस जाती हैं। अब इन फ्लाईओवरों के 2026-27 में स्वीकृत होने की उम्मीद जताई जा रही है, तब तक राजधानीवासियों को रोजाना ट्रैफिक दबाव से जूझना होगा।

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें