March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................

लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ 3 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡ लखनऊ- मिशन मोड में चलेगा स्किल डेवलपमेंट अभियान, योगी सरकार ने तय किए कौशल प्रशिक्षण लक्ष्य, NSDC योजना में निजी प्रशिक्षण संस्थानों को लक्ष्य, 600 घंटे की अधिकतम अवधि जैसी अनिवार्य शर्तें, उद्योग की मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण, यूपी में रोजगार के अवसरों में होगी बढ़ोतरी

➡ मेरठ- पुलिस का मर्डर केस में अमानवीय कारनामा उजागर, विदेशी लड़की की पहचान छुपाकर मर्डर वर्कआउट किया, होटल मालिक के हाथों मारी गयी लड़की उज्बेकिस्तान की थी, उज्बेकिस्तान की मुहब्बत मेरठ के सेक्स रैकेट का हिस्सा थी, पुलिस ने असलियत जानते हुए उसे अर्चिता अरोड़ा बताया, आधारकार्ड के जरिये जांच टीम ने चंडीगढ़ में बात की थी, मुहब्बत की दोस्त एलिना ने पुलिस को सच्चाई बताई थी, मुहब्बत की सच्चाई छुपाकर पुलिस ने केस खुलासा किया, मवाना पुलिस से लेकर एसपी देहात तक मामले पर चुप, मुहब्बत की मां ने टेटू, ईअररिंग से बेटी की पहचान की, “अर्चिता अरोड़ा” का कोई परिजन लाश लेने नहीं आया था, पुलिस ने अर्चिता अरोड़ा के तलाकशुदा होने की कहानी गढ़ी, उज्बेकिस्तान में बैठी मां पुलिस से मांग रही है “राख-अस्थियां”, मुहब्बत के टेटू खत्म करने के लिए तेजाब से जलाया था, हत्यारों ने मुहब्बत की पहचान मिटाने के लिए चेहरा जलाया, हत्या के बाद लाश को जलाया, हाईवे पर खेत में फेंक दी लाश, होटल मालिक ने साथियों संग की थी मुहब्बत की हत्या

➡ सोनभद्र- चोपन पुलिस, एसओजी टीम की कार्रवाई, तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 85 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद, गांजा की कीमत करीब 17 लाख रुपये, वाहन सहित बरामदगी लगभग 37 लाख, एक आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

➡ दिल्ली- राज्यसभा के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे, नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार, बंगाल से राहुल सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, हरियाणा से संजय भाटिया BJP प्रत्याशी, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा BJP उम्मीदवार, असम से तेराश गोवाला बीजेपी के प्रत्याशी, ओडिशा से मनमोहन शामल, सुजीत कुमार प्रत्याशी

➡ कानपुर- 250 करोड़ के बड़े साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, भोले-भाले लोगों के दस्तावेजों पर चल रहा खेल, दो शातिर सदस्यों को किया गया गिरफ्तार, 250 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा, 1.5 करोड़ की धनराशि पुलिस ने कराई फ्रीज, अब तक 38 फर्जी फर्मों की पहचान हो चुकी, ई-रिक्शा चालक के अकाउंट से करोड़ों का ट्रांजेक्शन, अकाउंट से 117 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया

➡ सीतापुर- खाना बनाते समय घर में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने बुझाई आग, घर की दूसरी मंजिल पर लगी थी आग, घर का सामान जलकर हुआ राख, शहर कोतवाली के होलीनगर मोहल्ले का मामला

➡ चित्रकूट- चित्रकूट में अवैध सेल्फी प्वाइंट का निर्माण, दुकान लगाने वाले व्यापारियों का व्यापार चौपट, नगर पंचायत के कर्मचारियों ने तोड़ी दुकानें, 2 दर्जन से अधिक व्यापारियों का छीना रोजगार, संदीप त्रिपाठी की जमीन में अवैध कब्जा का आरोप, नगर पंचायत द्वारा अवैध कब्जा करने का आरोप, नगर पंचायत मऊ का मामला

➡ चित्रकूट- अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 5 अभियुक्त अरेस्ट, देशी शराब बरामद, कई थानों की टीमों ने चलाया अभियान

➡ बरेली- बरेली में युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका के जहर खाने के बाद की आत्महत्या, 2 दिन पहले प्रेमिका ने खाया था जहरीला पदार्थ, अस्पताल में प्रेमिका का चल रहा इलाज, आज प्रेमी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भमोरा थाना क्षेत्र के मंझा गांव की घटना

➡ शाहजहांपुर- दो नाबालिग बच्चों की पिटाई, खंभे से बांधकर डंडों से की पिटाई, पुलिस के सामने बच्चों को पीटा गया, बच्चों पर मंदिर में चोरी करने का आरोप, थाना तिलहर क्षेत्र की घटना

➡ अमेठी- पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, 4 नामजद वांछित अभियुक्त अरेस्ट, 2 बिना बिना नंबर की बाइक बरामद, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र का मामला

➡ बलरामपुर- इंडो नेपाल बॉर्डर पर संदिग्ध गिरफ्तार, बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध अरेस्ट, फर्जी दस्तावेज के जरिये प्रवेश की कोशिश, कोयलाबास भारत नेपाल बॉर्डर का मामला

➡ हापुड़- कार सवार युवकों पर फायरिंग का आरोप, कार सवार युवकों पर फायरिंग का आरोप, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡ अमेठी- होलिका दहन के दौरान लकड़ी को विवाद, एक दर्जन से अधिक दबंगों ने की मारपीट, मारपीट में एक पक्ष से 3 लोग घायल, नामजद, कई अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर, अमेठी कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡ बहराइच- ई-रिक्शा को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, हादसे की जद में आए दो लोगों की मौत, ई-रिक्शा सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, बहराइच बौंडी थाना क्षेत्र में हादसा

 

———————————————————————————–