March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 28 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 28 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 28 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, कार्रवाई में 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन गेमिंग के जरिए बनाते थे शिकार, सिर्फ 2 दिनों में 34 लाख की ठगी, ठगी की रकम को छुपाते थे आरोपी, Tether (USDT) में बदलकर छुपाते थे, VPN, फर्जी नंबरों से चल रहे थे नेटवर्क, गिरोह का मास्टरमाइंड “अल्फा” फरार, कब्जे से मोबाइल, नगदी, स्कूटी बरामद

➡ लखनऊ- अधिकारी बनकर वसूली करने वाला अरेस्ट, फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करता था वसूली, थाना नाका हिण्डोला पुलिस को मिली सफलता, खुद को अधिकारी बताकर करता था ठगी, आरोपी अर्जुन कुमार को पुलिस ने दबोचा, अवैध वसूली के रुपये भी पुलिस ने किए बरामद, पीड़ित की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

➡ सुल्तानपुर- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला, रामनवमी की छुट्टी के चलते टली सुनवाई, आज होगी मामले पर सुनवाई, मामले में राहुल गांधी दर्ज करवा चुके बयान, गृहमंत्री अमित शाह पर की थी टिप्पणी, दीवानी के MP/MLA कोर्ट में चल रहा केस

➡ हापुड़- बोर्ड ड्यूटी में फर्जी मुक्ति प्रमाण पत्र मामला, BSA ने सहायक अध्यापक को किया निलंबित, सहायक अध्यापक सिद्धार्थ को किया निलंबित, अध्यापक फरमान को भी किया गया सस्पेंड, फरमान पर बच्चों से अभद्रता करने का आरोप, सिद्धार्थ, आशीष पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के आरोप, अध्यापक आशीष के खिलाफ विभागीय जांच जारी, गढ़ तहसील के झड़ीना, न्याजपुर ख्य्या स्कूल का मामला

➡ झांसी- झांसी में अपराधियों पर पुलिस सख्त, थाना कटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंट पर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

➡ रायबरेली- तेज रफ्तार दो कारों की जोरदार टक्कर, हादसे में दोनो कारों के उड़े परखच्चे, कार में सवार 4 लोग हुए घायल, शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡कौशाम्बी – भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत , 7 महिलाएं और 3 बच्चों की मौत, फतेहपुर के रहने वाले सभी श्रद्धालु , मुंडन संस्कार कर वापस जा रहे थे श्रद्धालु, 8 शव पोस्टमार्टम के बाद फतेहपुर भेजे गए , सैनी कोतवाली के डोरमा NH19 की घटना

➡ ग्रेटर नोएडा- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, PM करेंगे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, 11:30 बजे होगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन, पीएम मोदी, सीएम योगी सभा को करेंगे संबोधित, 45 दिनों में डोमेस्टिक, कार्गो फ्लाइट होगी शुरू, 3 महीने में इंटरनेशनल फ्लाइट होगी शुरू, अभी एक रनवे होगा शुरू, 4 रनवे एक साल में होंगे शुरू

➡ सहारनपुर- एसएसपी अभिनंदन की बड़ी कार्रवाई, 75 कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर, लापरवाही पर सख्त रुख में कप्तान, कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में कड़ा कदम

————————————————————————————