लखनऊ 26 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- पुलिस SI के विभिन्न पदों की परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2 नवम्बर 2025 को विभिन्न पदों पर हुई थी परीक्षा, 912 अभ्यर्थियों की श्रेणीवार चयन सूचियां जारी, <http://uppbpb.gov.in> पर देखें अपना रिजल्ट
➡लखनऊ- UP की अर्थव्यवस्था का गेमचेंजर होगा जेवर एयरपोर्ट, 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को मिलेगा तेज़ बूस्ट, यूपी में कृषि से उद्योग तक दिखेगा व्यापक असर, किसानों की आय बढ़ाने में होगा मील का पत्थर, 7 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता 10 लाख टन कार्गो हैंडलिंग, एमएसएमई, कृषि और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को नई गति, वैश्विक कनेक्टिविटी से UP बनेगा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक हब, पूर्ण क्षमता पर यूपी की GDP में 1% से अधिक की वृद्धि संभव
➡लखनऊ- लखनऊ में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, अफवाह फैलते ही पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनें, चौक के खुनेश्वर चौराहे पर पेट्रोल पंप पर भीड़, बड़ी संख्या में लोग गाड़ी के टैंक फुल कराने पहुंचे, पर्याप्त स्टॉक है, टैंकर लगातार आ रहे हैं-पंप मैनेजर, अफवाहों पर ध्यान न दें, संयम रखें- पंप मैनेजर
➡लखनऊ- रिमोट सेसिंग अप्लीकेशन सेंटर UP में बड़ा विवाद, आउटसोर्स कर्मचारियों की फरवरी की सैलरी लंबित, होली से पहले वेतन के दावों पर उठे गंभीर सवाल, रामनवमी की छुट्टी में भी ऑफिस खुलने का आदेश, 26 से 31 मार्च तक कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, 5-दिवसीय सप्ताह के बावजूद वीकेंड में भी काम, निदेशक रमेश चंद्र की कार्यशैली पर घिरे सवाल, वेतन भुगतान, कार्य व्यवस्था में असमानता के आरोप, कर्मचारियों में आक्रोश, जांच-कार्रवाई की मांग तेज
➡महोबा- खेत में खड़ी फ़सल जलकर हुई राख, हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग, 4 बीघा खेत में खड़ी गेंहूं की फ़सल राख, घंटों देरी से पहुंची दमकलकर्मियों की टीम, कड़ी मशक्क़त से ग्रामीणों ने बुझाई आग, प्रशासन से की मुआवजा दिलाने की मांग, पनवाड़ी थाने के सिमरिया गांव की घटना
➡रायबरेली- पीड़ित व्यक्ति की जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित व्यक्ति अधिकारियों के काट रहा चक्कर, थाना पुलिस पर मिलीभगत कर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने एसपी से भी लगाई न्याय की गुहार, कब्जा कर निर्माण करने का वीडियो वायरल, सलोन क्षेत्र के गौवा बाजार का है मामला
➡मैनपुरी- जर्जर पड़े मार्ग पर डांगरीकरण का कार्य शुरू, डामरीकरण कार्य शुरू होने से ग्रामीण खुश, किशनी विधायक ने सदन में उठाई थी आवाज, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने खराब गुणवत्ता को लेकर की शिकायत, किशनी थाना क्षेत्र के गांव वसैत मार्ग का मामला
➡कानपुर- सजेती के बीरबल अकबरपुर में दबंगों का तांडव, हैंडपम्प लगवा रहे युवक पर दबंगों का हमला, 10-12 दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की, हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, दहशत फैलाने के लिए 2 राउंड हवाई फायरिंग की, युवक मुक्त प्रसाद गंभीर घायल, इलाके में सनसनी, सजेती थाना क्षेत्र के बीरबल अकबरपुर का मामला
➡सहारनपुर- अच्छी शादी करने की चाह में बना फर्जी दारोगा, कासिम ने खुद को बताया 2023 बैच का दारोगा, सहारनपुर में अपनी पोस्टिंग होने का किया दावा, पीलीभीत की एक युवती से रिश्ता हुआ तय, लड़की पक्ष को झोल नजर आने पर की पड़ताल, आरोपी कासिम से पुलिस से जुड़े किए सवाल, सवाल पूछने पर बार-बार उलझने लगा कासिम, सदर बाजार पुलिस ने फर्जी दारोगा को पकड़ा, शादी के लिए अनोखा ड्रामा बना चर्चा का विषय
➡आगरा- आगरा-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े कैंटर में पीछे से घुसी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, हादसे में एक्टिवा सवार 3 युवक गंभीर घायल, स्थानीय लोगों ने घायलों को भेजा अस्पताल, घायलों को आगरा के SN मेडिकल किया रेफर, थाना किरावली आगरा-जयपुर हाईवे का मामला
➡गोंडा- गैस कालाबाजारियों पर चला पुलिस का हंटर, कालाबाजारी के लिए जा रहे 14 सिलेंडर पकड़े, कालाबाजारी करने वाले 3 अभियुक्त अरेस्ट, परसपुर पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया
➡हापुड़- किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात, किशोरी का अपहरण कर किया रेप, अवैध OYO होटल में ले जाकर किया, दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप, दो समुदाय से जुड़ा मामला, पुलिस अलर्ट, पीड़ितों ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी, हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का मामला
➡प्रयागराज- फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, UP बोर्ड, यूनिवर्सिटी की बनाते थे फर्जी मार्कशीट, ठगों ने यूपी बोर्ड की बनाई फर्जी वेबसाइट, फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों के साथ की ठगी, 7000 लोगों को ठगों ने बनाया अपना शिकार, 60 से अधिक यूनिवर्सिटी की बनाई फर्जी मार्कशीट, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दर्ज कराया था केस, मामले में 2 आरोपी को किया गया गिरफ्तार, साइबर क्राइम, STF प्रयागराज यूनिट ने की कार्रवाई, आजमगढ़ से की गई शातिर ठगों की गिरफ्तारी
➡शाहजहांपुर- स्मैक तस्कर पर पुलिस का एक्शन, तस्कर की 40 करोड़ की संपत्ति सीज, एक दर्जन से ज़्यादा संपत्तियां सीज, तस्कर बाबू, पत्नी के नाम थी संपत्तियां, मौके पर भारी पुलिस बल रहा मौजूद, थाना कटरा क्षेत्र में हुई कार्रवाई
➡लखनऊ- रितेश सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी अनस खान, आशु, प्रियांशु की गिरफ्तारी, रंजिश के चलते रितेश सिंह की हुई थी हत्या, खाली प्लॉट में गला रेत कर की थी हत्या, हत्या के बाद शव को फेंक कर हुए थे फरार, बीते साल 24 मार्च को हुई थी रितेश की हत्या, DCP शशांक सिंह ने गिरफ्तारी के बाद दी जानकारी
➡देवरिया- देवरिया में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भगोने लेकर पहुंचे लोग, कई जगह लोगों ने जबरन भरवाया तेल, पंप मालिक और लोगों में नोकझोंक, झड़प, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
➡बुलंदशहर- सिकंदराबाद में बाइक-एक्टिवा की जोरदार टक्कर, हादसे में किन्नर की अस्पताल ले जाते समय मौत, बाइक सवार युवक घायल, हायर सेंटर रेफर किया, सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा
➡उन्नाव- पेट्रोल डीजल के लिए लाइनों में खड़े लोग, पेट्रोल पम्पों पर लगी लम्बी लम्बी लाइनें, 100 रूपये से ज्यादा नहीं दिया जा रहा पेट्रोल, स्टॉक कम होने का दावा कर रहे पंप संचालक
➡आगरा- दहेज के लिए विवाहिता की सनसनीखेज हत्या, ट्रांस यमुना पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, पति, ससुर और सास को पुलिस ने किया अरेस्ट, दहेज में बाइक, 2 लाख रुपये की कर रहे थे मांग, पीड़िता का हो रहा था शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, 50 हजार रुपये देने के बाद भी नहीं रुकी प्रताड़ना, पति पर शराब के नशे में मारपीट करने के आरोप, थाना ट्रांस यमुना में दर्ज हुआ था मुकदमा
➡इटावा- ट्रेन से गिरकर यात्री का पैर कटा, गंभीर घायल, ट्रेन में सवार यात्रियों में मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा, करीब 1 घंटे तक स्टेशन पर तड़पता रहा घायल, रेलवे प्रशासन ने घायल दीपक को CHC पहुंचाया, डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद PGI किया रेफर, इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन का मामला
➡देहरादून- रामनवमी पर CM पुष्कर धामी ने किया कन्या पूजन, मुख्यमंत्री आवास में देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान, CM पुष्कर धामी ने कन्याओं को भोजन कराया, प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं-CM, हमें सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते हैं-CM
➡दिल्ली- PM मोदी कल सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर पीएम करेंगे वार्ता, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे सभी मुख्यमंत्री, पश्चिम एशिया के हालात पर करेंगे चर्चा, 5 चुनावी राज्यों के सीएम नहीं जुड़ेंगे, युद्ध के चलते तैयारियों की करेंगे समीक्षा, राज्यों की तैयारी पर अपडेट लेंगे PM मोदी

More Stories
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,
लखनऊ 26 मार्च 26*यूपी में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा ऐक्शन, सभी पुलिस अफसरों को डीजीपी का निर्देश
लखनऊ 26 मार्च 26*राजधानी लखनऊ के सभी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ लोगों की लंबी कतारें!!