March 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 24 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 24 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 24 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- स्वास्थ्य सेवा यात्रा कार्यकर्ता सम्मान समारोह, सीएम योगी आदित्यनाथ समारोह में शामिल, यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर- सीएम, गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 5.0 -सीएम, यूपी में तेजी से विकास हो रहा है- सीएम योगी, पीएम मोदी ने नेतृत्व में देश में विकास- सीएम, यूपी में श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं- सीएम, पहले लोगों को कोई सुविधा नहीं मिलती थी-सीएम

➡लखनऊ- नगर आयुक्त ने हैवतमऊ झील का किया निरीक्षण, अमृत सरोवर योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा, फिनिशिंग, हॉर्टिकल्चर कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश, गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की सख्त हिदायत, अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने के आदेश, चीफ इंजीनियर समेत कई अधिकारी मौके पर रहे मौजूद, इसके बाद कान्हा उपवन का भी किया निरीक्षण, राधा सरोवर, प्रेम सरोवर निर्माण कार्य की जांच

➡लखनऊ- दरगाह हज़रत अब्बास में लोगों की भीड़, ईरान की मदद के लिए लोगों की भीड़, QR कोड के जरिए आर्थिक सहायता भेजी, ईरान एंबेसी को भेजी जा रही सहायता, शिया समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जुटे, महिलाएं जेवर बेचकर पैसा लेकर पहुंचे, छोटे बच्चे गुल्लक तोड़कर सहायता देने पहुंचे, अमेरिका, इजरायल के खिलाफ जताया विरोध

➡लखनऊ- संदिग्ध हालत में मछलियों की मौत, गोमती नदी में हजारों मछलियां मरी मिली, पूरे इलाके में फैली बदबू, लोग हुए परेशान, पुलिस ने मछलियों को गड्ढा खोदकर दबाया, मंत्री संजय कुमार निषाद ने लिया जायजा, मामले की गहन जांच के आदेश दिए, बीकेटी तहसील क्षेत्र के इटौंजा का मामला

➡मुजफ्फरनगर- नशे के सौदागर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्कर रियाज की 80 करोड़ की संपत्ति जब्त, बरेली व शाहजहांपुर में है 34 जब्त हुई संपत्ति, शाहजहांपुर का हिस्ट्रीशीटर है रियाज उर्फ बाबू, ईट भट्टा, कृषिभूमि, प्लाट मकान, कार, ट्रैक्टर जब्त, रियाज पर दिल्ली, बरेली, मुजफ्फरनगर में 11 केस, अवैध धन से अर्जित हुई संपत्ति पर पुलिस एक्शन, बुढ़ाना थाना पुलिस ने की नशा तस्करों पर कार्रवाई

➡बुलंदशहर- आरोपी नीटू यादव को पुलिस ने किया अरेस्ट, गैस एजेंसी संचालक पर भेदभाव का आरोप, गैस वितरण में संप्रदायवाद फैलाने का आरोप, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा, संचालक को बाहर बुलाकर माफी मंगवाई गई, गैस एजेंसी संचालक खालिद से माफी मंगवाई, हिंदुओं को गैस न देने और अभद्रता का आरोप, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र NM गैस एजेंसी का मामला

➡सोनभद्र- आदिवासी युवतियों से नौकरी के नाम पर ठगी, “काशी हरबोना एसोसिएट” कंपनी ने ठगी की, वाराणसी बुलाकर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप, रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर हजारों वसूले गए, युवतियों को बंधक बनाकर कराया गया काम, पैसे मांगने पर आरोपियों ने दी मारने की धमकी, जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी को सौंपा ज्ञापन, बभनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही सभी पीड़िता

➡प्रयागराज- आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे का मामला, कमिश्नर और डीएम ने घटनास्थल जायजा लिया, कमिश्नर ने बचाव, राहत कार्यों का जायजा लिया, NDRF, SDRF और फायर ब्रिगेड मौके पर जुटी, मलबे को हटाने का काम जारी है- कमिश्नर, इस हादसे में चार लोगों की मौत- कमिश्नर, सभी घायलों का अस्पतालों में इलाज जारी, मामले में FIR दर्ज कर, आगे की कार्रवाई जारी, फाफामऊ के चंदापुर इलाके का मामला

➡बुलंदशहर- बुलंदशहर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, बाइक को बचाने के प्रयास में बड़ा हादसा, अनियंत्रित रोडवेज बस खाई में पलटी, रोडवेज बस में सवार थे 55 से 60 यात्री, आधा दर्जन यात्रियों को आई मामूली चोट, मौके पर पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी, सलेमपुर क्षेत्र के कैलावन के पास की घटना

➡चंदौली- चंदौली में ग्रामीण विकास की बड़ी पहल, HDFC बैंक की परिवर्तन योजना का शुभारंभ, परिवर्तन योजना बदलेगी गांवों की तस्वीर, 12 गांवों के 1500 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ, गांवों के स्वास्थ्य केंद्र होंगे अब ज्यादा हाईटेक, चकिया के 12 चयनित गांव होंगे लाभान्वित

➡फतेहपुर- कोडरवा में महिला की हत्या से मचा हड़कंप, पड़ोसी युवक ने धारदार हथियार से किया वार, चाकुओं के वार से महिला की मौके पर मौत, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार, सदर कोतवाली क्षेत्र की सनसनीखेज वारदात

➡दिल्ली- राहुल गांधी से मिले राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध, हरियाणा के नवनिर्वाचित सांसद ने की मुलाकात, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी रहे मौजूद, राज्यसभा सांसद बनने पर राहुल गांधी से की मुलाकात

➡कुशीनगर- नदी में लगे परक्यूपाइन से नाव टकराने से हादसा, नाव पर सवार युवक के सिर में लगी चोट हुई मौत, कृषि कार्य से वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा, खड्डा थाना क्षेत्र की नारायणी नदी की घटना

➡प्रयागराज- कोल्ड स्टोर की छत गिरने से मजदूरों की मौत मामला, सपा नेता पूर्व मंत्री अंसार अहमद को भेजा गया जेल, कोल्ड स्टोर हादसे में आरोपी है अंसार अहमद, बेटे मंजूर, भतीजे अलाउद्दीन को भी भेजा गया जेल, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, हादसे में 14 मजदूर घायल, 4 मजदूरों की मौत हुई, फाफामऊ पुलिस, सिटी SOG, गंगानगर SOG की कार्रवाई

➡हरिद्वार- पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत से हड़कंप, कोर्ट में पेश होने से पहले आरोपी की मौत, फर्जी जमानत कांड में आरोपी था मृतक, मामले में 4 लोगों को किया था गिरफ्तार, 1 आरोपी की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत, सिडकुल थाना पुलिस ने की थी गिरफ्तारी

➡जौनपुर- सरकार के 9 साल पूरे होने पर कार्यक्रम, कार्यक्रम में मंत्री ए.के शर्मा ने की शिरकत, ए.के शर्मा ने गिनाई सरकारी की उपलब्धियां, 9 वर्षों में यूपी बना ‘ग्रोथ इंजन’- ए.के शर्मा, जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में की प्रेसवार्ता

➡आजमगढ़- हत्या के 24 साल पुराने मुकदमे में सुनवाई, तीन आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास, कोर्ट ने 50-50 हजार अर्थदंड भी लगाया, 2002 में गोली मारकर की गई थी हत्या, इम्तियाज, अलीशेर, नदीम पर था आरोप, देवगांव कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡अलीगढ़- दो किशोरों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, खेतों में किशोरी छात्रा को बनाया शिकार, 8वीं की छात्रा से रेप के बाद मचा हड़कंप, वीडियो बनाकर वायरल करने का भी आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज, आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र की घटना

➡सीतापुर- अंतर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर दो चोर गिरफ्तार, कब्जे से नगदी और जेवरात हुए बरामद, महिला चोर आरती अरेस्ट, 1 दर्जन केस हैं दर्ज, रामदेवी उर्फ काजल पर दर्ज है 6 मुकदमे, नैमिषारण्य पुलिस ने की गिरफ्तारी

Taza Khabar