March 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡ लखनऊ- BSP अध्यक्ष मायावती ने कमेटी सदस्यों की ली बैठक, MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के कमेटी सदस्यों की बैठक, पिछली बैठक के निर्देशों की विस्तृत समीक्षा की, अम्बेडकरवादी मूवमेंट को आगे बढ़ाने की सराहना की, बैठक में पार्टी का जनाधार बढ़ाने को लेकर दिए निर्देश, BSP मजबूत हुई तो दलित,आदिवासी का भला-मायावती

➡ लखनऊ- गैस सिलेंडर को लेकर लोगों ने काटा बवाल, जानकीपुरम में 60 फीट रोड पर जाम लगाया, बाबा विश्वनाथ भारत गैस एजेंसी पर हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंच के लोगों को समझाया, घंटों से लाइन में खड़े लोगों को नहीं मिले सिलेंडर

➡ लखनऊ- मोहनलालगंज में दिनदहाड़े गौवंश चोरी का प्रयास, ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़ कर की पिटाई, आरोपी को मोहनलालगंज पुलिस के हवाले किया, 1 संदिग्ध फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी, मोहनलालगंज के दुर्गा मंदिर के पीछे की घटना

➡ रायबरेली- किसान की मौत के मामले में एक्शन नहीं, मैनेजर व अन्य लोगों पर केस दर्ज नहीं, तीन दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हुआ, पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, वीडियो वायरल, जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बिचौरा की घटना

➡ अलीगढ़- जट्टारी में जाम से लोग परेशान, पुलिसकर्मी मोबाइल चलाने में व्यस्त, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वीडियो वायरल, टप्पल इलाके के जट्टारी का मामला

➡ फतेहपुर- यमुना नदी में युवक डूबा, 5 दोस्तों संग नदी गया था, पुलिस का रेस्क्यू अभियान शुरू, किशनपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡ मिर्जापुर- MP सीएम मोहन यादव मिर्जापुर पहुंचे, परमहंस आश्रम पहुंचे सीएम मोहन यादव, स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मिलेंगे, दर्शन कर महाराज से लेंगे आशीर्वाद CM

➡ सीतापुर- नाबालिग बाइक चालक ने मारी टक्कर, चालक और महिला दोनों गंभीर घायल, गंभीर हालत में दोनों अस्पताल में भर्ती, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, किशोर को गंभीर में हायर सेंटर रेफर, पिसावां क्षेत्र के कुतुबनगर मार्ग की घटना

➡ बिजनौर- खिरनी गांव की 12 बीघा जमीन का विवाद, जमीनी विवाद में किसानों की महापंचायत, भाकियू अराजनैतिक की अगुवाई में महापंचायत, किसान नेता दिगंबर सिंह ने लगाए आरोप, पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र पर आरोप लगे, मंडावर क्षेत्र के चंदक में हुई महापंचायत

➡ आजमगढ़- आवारा कुत्तों का बकरों पर हमला, कमरे के अंदर बकरों पर हमला, 6 बकरों की मौत, ग्रामीणों में दहशत, जीयनपुर थाने के अंजान शहीद की घटना

➡ बहराइच- युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फखरपुर निवासी था 21 वर्षीय प्रदीप, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना फखरपुर इलाके के इंदूर का मामला

➡ दिल्ली- पीएम मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक आज, पश्चि एशिया की बदलती स्थिति पर होगी चर्चा, पेट्रोलियम, कच्चे तेल की स्थिति की होगी समीक्षा, वैश्विक घटनाक्रमों पर निरंतर नजर रखी जा रही

➡ आगरा- उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश में नियुक्तियां, आगरा को मिले 202 नर्सिंग ऑफिसर, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में नियुक्ति, उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र

➡ बहराइच- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया विषैला प्रदार्थ, युवक मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, 24 मार्च को मृतक पिंटू का होना था विवाह, 21 वर्षीय मृतक पिंटू सुसरौली का था निवासी, थाना दरगाह के सुसरौली गांव का मामला

➡ मिर्जापुर- डीजीपी राजीव कृष्णा पहुंचे मिर्जापुर, अष्टभुजा गेस्ट हाउस में की समीक्षा बैठक, DGP ने मेले को लेकर की समीक्षा बैठक, विन्ध्याचल धाम के दर्शन करने जाएंगे डीजीपी

➡ बदायूं- बदायूं पुलिस ने 98 अभियुक्तों को अरेस्ट किया, 92 वारंटी और 6 वांछित आरोपियों को दबोचा, 21-22 मार्च की चलाया गया विशेष अभियान, सभी 22 थाना क्षेत्रों पर दबिश देकर की गिरफ्तारी, न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई, सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया

➡ देहरादून- धामी सरकार के 4 साल की गिनाईं उपलब्धियां, BJP प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार गिनाईं उपलब्धियां, जनता का विश्वास भाजपा के साथ- कुंदन परिहार, धामी के नेतृत्व में विकास की नई मिसाल- महामंत्री

➡ मिर्जापुर- MP के सीएम मोहन यादव मिर्जापुर पहुंचे, स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मिले CM, CM ने सक्तेशगढ़ आश्रम में आशीर्वाद लिया

➡ सीतापुर- अंतर्राज्यीय 15 शातिर चोर गिरफ्तार, टप्पेबाजी की 3 घटनाओं का खुलासा, करीब 6.58 लाख की नगदी बरामद, आरोपियों में 5 महिलाएं भी शामिल, एमपी के दतिया जिले के सभी निवासी, क्राइम ब्रांच व तंबौर पुलिस का खुलासा

 

————————————————————————————

Taza Khabar