[8/22, 6:36 PM] +91 95204 12981: लखनऊ।
राजधानी में दबंगो का बोलबाला।
मारपीट कर XUV से भाग रहे दबंगो को पुलिस ने रोका।
XUV पर लगा विधानसभा का पास।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दबंगो ने दरोगा से करी नोकझोंक।
गुस्से में आग बबूला दरोगा संजीव चौधरी वा सिपाहियों ने दबंगो को जमकर पीटा।
देर तक घंटाघर पर चलता रहा मारपीट का कार्यक्रम।
फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस ने तीन युवक को दिखाया हवालात का रास्ता।
थाना ठाकुरगंज के घंटाघर का मामला।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[8/22, 6:38 PM] +91 95204 12981: *नाका अपडेट*
*नाका थाना क्षेत्र में सड़क पर शव रख के प्रदर्शन कर रहे लोगो को पुलिस ने समझाने का किया बहुत प्रयास*
परिवार वाले समझने को नहीं थे तैयार सड़क पर शव रख प्रदर्शन था लगातार जारी।
*सूचना मिलते मौके पर तत्काल पहुचे एडीसीपी वेस्ट चिरंजीनाथ सिन्हा व एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने परिवार वालो को समझा के करवाया सांत* ।
एडीसीपी वेस्ट चिरंजीनाथ सिन्हा व एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने परिवार को समझा कर प्रदर्शन को करवाया खत्म।
*परिवार वालो ने एडीसीपी वेस्ट चिरंजीनाथ सिन्हा व एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव के प्रयास के बाद परिवार ने खत्म किया प्रदर्शन और पुलिस टीम ने सड़क को खुलवाया* ।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[8/22, 6:39 PM] +91 95204 12981: लखनऊ
IAS मनीष त्रिघाटिया, सचिव राजस्व परिषद की कार्यवाही
गोरखपुर में तैनात तहसीलदार को जमीन घोटाले में हटाया
तहसीलदार वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को राजस्व परिषद प्रयागराज में अटैच किया
तहसीलदार को निलंबित करने की चल रही है तैयारी,
मुकदमा भी हो सकता है दर्ज।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[8/22, 6:46 PM] +91 95204 12981: लेटलतीफ डॉक्टरों को डिप्टी सीएम की चेतावनी-
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने डाक्टरों को तय समय पर ओपीडी में पहुंचे निर्देश दिए
नियमित राउंड न करने वाले डॉक्टर नपेंगे-
समय से अस्पताल न पहुंचने वाले डॉक्टरों की अफसर करें निगरानी-
लखनऊ-
सरकारी अस्पताल में अब लेटलतीफ डॉक्टरों पर और शिकंजा कसेगा। डिप्टी सीएम ने ऐसे लापरवाह डॉक्टरों को चेतावनी दी है कि वे समय पर ओपीडी में पहुंचे। तय समय पर ओपीडी में न बैठने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी। अस्पताल के निदेशक और सीएमएस लेटलतीफ डॉक्टरों की निगरानी करें। लापरवाह डॉक्टरों की नोटिस जारी कर सूची तैयार करें। सोमवार को यह निर्देश डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिए।
प्रदेश में करीब 167 जिला स्तरीय महिला व पुरुष अस्पताल हैं। करीब 873 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप केंद्रों में भी मरीजों को सलाह दी जा रही है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साफ कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में ओपीडी तय समय सुबह आठ बजे खुल जाएं। जबकि पर्चा काउंटर कुछ समय पहले बनाए जाएं। ताकि तय समय पर ओपीडी का संचालन हो सके। वहीं डॉक्टर भी आठ बजे से मरीज देखें। यदि किसी विभाग में दो या इससे अधिक डॉक्टर हैं तो एक डॉक्टर जरूरी ओपीडी में बैठे। दूसरे डॉक्टर भर्ती मरीजों को राउंड लेकर देंखे। दो बजे से पहले ओपीडी से उठने वाले डॉक्टरों की सख्ती से निगरानी की जाए।
शाम को भर्ती मरीज जरूर देखें –
मरीजों को किसी भी दशा में असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि मरीज को दिक्कत होगी तो इसकी जवाबदेही अस्पताल प्रशासन की होगी। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि डॉक्टर शाम को भर्ती मरीज को एक बार जरूर देखें। सुबह-शाम डॉक्टर की सलाह मिलने से मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*