April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २ अप्रैल 26*UP आवास विकास के बॉस आज SC के कटघरे में!

लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी से मिले उद्योगपति गौतम अदाणी, 5 केडी सीएम आवास पर सीएम योगी से मुलाकात, मुख्यमंत्री योगी के साथ परिवार संग की मुलाकात, सुबह गौतम अदाणी ने राम मंदिर में किए थे दर्शन

➡लखनऊ- LDA की नैमिष नगर योजना को लेकर बड़ा दावा, 2500 किसानों ने 430 हेक्टेयर भूमि की दी सहमति, अब तक 150 हेक्टेयर भूमि का हो चुका बैनामा, IIM रोड पर विकसित होगी नैमिष नगर योजना, करीब 2 लाख लोगों को मिलेगा आवास, सितंबर 2026 में प्लॉट रजिस्ट्रेशन खुलेगा, BKT तहसील के 18 गांव योजना में शामिल

➡लखनऊ- UPPCL की ऑनलाइन सेवाएं 16 घंटे रहेंगी बंद, कल शाम 5 बजे से 4 अप्रैल सुबह 9 बजे तक बंद, उपभोक्ता पोर्टल, UPPCL कंज्यूमर एप सेवाएं ठप रहेंगी, मेंटेनेंस और कंफीग्रेशन के लिए सेवाएं होगी बाधित

➡लखनऊ- जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, DM विशाख जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक, जनगणना कार्यों की प्रगति, तकनीकी पहलुओं पर चर्चा, जिले में प्रगणना ब्लॉकों के निर्धारण की समीक्षा, 15 अप्रैल से 1 मई तक प्रगणकों का प्रशिक्षण अभियान, प्रशिक्षण के लिए SDM होंगे नोडल अधिकारी

➡लखनऊ- LDA का अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, किसान पथ के पास अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, PGI के कल्ली पश्चिम में 25 बीघा जमीन पर कार्रवाई, बिना ले-आउट स्वीकृति विकसित थी अवैध कॉलोनी, अभियान चलाकर प्लाटिंग को किया गया ध्वस्त, 200 वर्गमीटर में बन रहा अवैध निर्माण गिराया, मानचित्र के विपरीत निर्माण पर LDA की सख्ती, कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्तीकरण कार्रवाई

➡लखनऊ- लखनऊ विवि में एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, 2026-27 सत्र से लागू होगी केंद्रीय प्रवेश प्रणाली, UG और PG में दाखिले अब एक ही पोर्टल से होंगे, छात्रों को समर्थ पोर्टल पर करना होगा आवेदन, संबद्ध कॉलेजों को सीट विवरण, शुल्क जमा के निर्देश, दूसरे सेमेस्टर की फीस जमा करने की तिथि 10 अप्रैल

➡लखनऊ- छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत, समाज कल्याण विभाग फिर से खोलेगा पोर्टल, 2025-26 सत्र के छूटे छात्र कर सकेंगे आवेदन, सामान्य, SC और ST वर्ग के छात्रों को मिलेगा लाभ, तकनीकी कारणों से वंचित छात्रों को मिलेगा मौका

➡गोंडा- साइबर फ्रॉड को लेकर गोंडा पुलिस का खुलासा, 7 करोड़ से ऊपर की ठगी का किया भंडाफोड़, नौकरी के नाम पर लूटने वाले 2 अपराधी अरेस्ट, साइबर सेल ने ठगी का सवा करोड़ किया होल्ड, देश के कई राज्यों में ठगों का फैलाया जाल, फर्जी पोस्टर, विज्ञापन निकालकर लोगों को थे फंसाते, पुलिस की जांच में 51 बैंक खातों का हुआ खुलासा, छत्तीसगढ़ से कर्नाटक तक ठगी का नेटवर्क, सोनी गुमटी के पास से दबोचे गए मास्टरमाइंड

➡मैनपुरी- प्रधान की हिटलरशाही के खिलाफ युवाओं का मोर्चा, प्रधान द्वारा सरकारी लाइब्रेरी में ताला डालने से रोष, प्रधान पर 400 रूपये प्रतिमाह वसूलने का आरोप, विधार्थियों ने DM, SP से की मामले की शिकायत, प्रधान ने बच्चों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी, छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट में मामले की शिकायत की, मैनपुरी की ग्राम पंचायत सुल्तानगंज का मामला

➡झांसी- युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, एक युवक की जमकर पिटाई की गई, कई महिलाओं, पुरुषों ने मिलकर पीटा, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का मामला

➡कानपुर- बिकरू कांड से जुड़े अवैध हथियार केस में फैसला, कांड से जुड़े अवैध हथियार केस में 4 दोषी करार, विकास दुबे गैंग से जुड़े थे सभी आरोपी, पनकी में STF, पुलिस ने बरामद किए थे हथियार, कार्बाइन, राइफल, कट्टे जैसे खतरनाक असलहे मिले थे, जांच में बिकरू कांड में इस्तेमाल की पुष्टि, 2 आरोपियों को 7-7 साल, 2 को 2.5 साल की सजा

➡मुरादाबाद- तेजी से बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक, चलते वाहन स्वामियों पर कुत्ते का हमला, 25 लोगों को हमला कर घायल करने की सूचना, बाइक सवार दंपति पर कुत्ते के हमले का वीडियो, स्कूटी सवार युवक पर भी कुत्ते के हमले का वीडियो, सदर कोतवाली क्षेत्र के कोठीवाल नगर का मामला

➡रायबरेली- सांसद रवि किशन का फर्जी PSO गिरफ्तार, SDM सतेंद्र सिंह पर झाड़ रहा था रौब, डलमऊ तहसील में झाड़ रहा था रौब, सांसद का PSO बताकर बना रहा था दबाव, फर्जी पहचान से अनैतिक काम की मांग, आईकार्ड पर शक होने पर SDM ने कराया सत्यापन, पुलिस ने आरोपी को किया गया गिरफ्तार, आरोपी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, डलमऊ कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

➡मेरठ- सुसाइड करने के लिए रेलवे पुल पर चढ़ा युवक, दोस्त के धोखा देने बेरोजगारी से परेशान था युवक, पंजाब से नौकरी दिलाने का झांसा दे दोस्त मेरठ लाया, युवक को बेसहारा छोड़ दोस्त हुआ फरार, मानसिक तनाव में खुद को ठगा महसूस कर रहा था युवक, GRP पुलिस और पत्रकार ने युवक को समझा जान बचाई, मेरठ के सिटी रेलवे स्टेशन का मामला

➡बरेली- बंद मकान को चोरों ने बनाया अपना निशाना, अलमारी का ताला तोड़कर कैश, ज्वैलरी की पार, शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, सीसीटीवी से शुरू की आरोपियों की तलाश, बारादरी थाना क्षेत्र के आकाशपुरम् की घटना

➡अमेठी- तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा, घटना का CCTV फुटेज आया सामने, पीपरपुर क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार में हादसा

➡मैनपुरी- NDPS एक्ट में जब्त किए माल का किया निस्तारण, बेबर और बरनाहल थाने में दर्ज मामले में विनष्टीकरण, जब्त गांजा, चरस, डायजपम को किया विनष्टीकरण, 2 थाने में दर्ज 22 मुक़दमे में जब्त था माल, 165 किलो जब्त माल की कीमत 55 लाख बताई जा रही, विनष्टीकरणण माल को आग में झोंक कर की गई कार्रवाई

➡गोंडा- आवारा छुट्टा जानवर ने ली 12 साल बच्चे की जान, खेलते समय 12 साल बच्चे पर सांड ने किया हमला, 12 साल के मासूम की पटककर सांड ने ले ली जान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, कोतवाली करनैलगंज के कुतुबपुर कांधी का मामला

➡संभल- दुर्घटना में मृत सिपाही की पत्नी को सहायता धनराशि, DM डॉ राजेंद्र पेंसिया ने 1 करोड़ धनराशि का चेक सौपा, सिपाही की पत्नी को सौंपा गया 1 करोड़ का सांकेतिक चेक, ड्यूटी के दौरान सिपाही की एक्सीडेंट में हो गई थी मौत

➡मुजफ्फरनगर- मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर धरना प्रदर्शन, बालाजी शोभायात्रा कमेटी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन, डीजे की अनुमति के बाद परमिशन रद्द करने से नाराज, बालाजी शोभायात्रा में डीजे की दी गई थी अनुमति, कमेटी सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

➡चित्रकूट- DM पुलकित गर्ग ने पराग डेयरी पर किया निरीक्षण, 2200 लीटर दुग्ध आवक, गुणवत्ता जांच पर विशेष जोर, मिलावट मिलने पर 40 लीटर दूध किया गया रिजेक्ट, जर्जर वाहन और बीएमसी की नीलामी के निर्देश, पशुपालकों को समय पर भुगतान-स्वच्छता पर सख्ती

➡अलीगढ़- नई बस्ती में शराब का ठेका खुलने पर हंगामा, महिलाएं, पुरुष शराब ठेके का कर रहे हैं विरोध, पुलिस लोगों को शांत करने का कर रही प्रयास, बन्नादेवी थाने के लंकराम कोठी का मामला

➡मेरठ- सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत मामला, हादसे में घायल किशोर की भी मौत, हादसे में किशोर समेत तीन की मौत, 2 बाइकों की ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई थी भिड़ंत, पुलिस ने किशोर का शव पोस्टमार्टम को भेजा, थाना किठौर के गांव नदलीपुर की घटना

➡मेरठ- बच्चे की थ्रेसर मशीन में हाथ आने से मौत, सिर समेत बच्चे का शरीर भी मशीन में फंसा, मशीन बंद कर मशक्कत के बाद बच्चे को निकाला, सरधना थाना क्षेत्र के मंदियाई गांव में हादसा

➡बांदा- भारत समाचार की खबर का असर, फर्जी रजिस्ट्री मामले का लिया था संज्ञान, एसपी पलाश बंसल ने लिया था संज्ञान, 13 फरवरी 2026 को दर्ज हुई थी पहली FIR, अब तक मामले में पुलिस द्वारा 4 FIR, मुख्य सरगना सहित 11 लोग गिरफ्तार, एक चकबंदी लेखपाल भी गिरफ्तार, जमीन संबंधी फर्जी दस्तावेज बरामद, सामने आ सकते हैं कुछ बड़े नाम

➡मुरादाबाद- भ्रष्टाचार और लापरवाही पर SSP की कार्रवाई, 2 चौकी प्रभारी और एक जवान को किया निलंबित, हकीमपुर चौकी प्रभारी पर रिश्वतखोरी के आरोप, लाइन पार चौकी प्रभारी शिवम वशिष्ठ पर भी आरोप

➡फतेहपुर- एसपी अभिमन्यु मांगलिक की सख्ती का असर, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने की कार्रवाई, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 12 लोग गिरफ्तार, धारा 170/126/135 BNSS के तहत हुई कार्रवाई, धाता थाना क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 75 वाहनों का चालान

➡हाथरस- पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, चले लाठी डंडे, एक दूसरे पर किया लाठी डंडों से हमला, मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग हुए घायल, मारपीट का लाइव वीडियो हो रहा वायरल, कोतवाली हाथरस के राजपुर गांव का मामला

➡सीतापुर- तेज रफ्तार कार ने 5 साल की बच्ची को रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले मासूम की हुई मौत, मां के साथ खेत से वापस घर जा रही मासूम, हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार, इमलिया सुल्तानपुर के सहदतनगर का मामला

➡सीतापुर- पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त गिरफ्तार, मेडिकल कराने के दौरान भागा था अभियुक्त इश्तियाक, नाबालिग भगाने के मामले में हुई थी गिरफ्तारी, SP ने लापरवाही पर 2 आरक्षी किए थे निलंबित, अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगी थी कई टीम, सकरन पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर भेजा जेल

➡मेरठ- बीच सड़क पर तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, कार ने दो बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, कई फीट ऊंचे उछले बाइक सवार युवक, बाइक सवार 5 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरे, दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर हुए गंभीर घायल, टक्कर, युवकों के हवा में उछलने की घटना CCTV में कैद, पुलिस CCTV के आधार पर चालक की तलाश में जुटी, किला रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास का मामला

➡सीतापुर- घर के कमरे में युवक का शव मिलने का मामला, चचेरे भाई, सगी भाभी ने की थी युवक की हत्या, दोनों के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था मृतक हसीन, राज खुलने के डर से वारदात को दिया अंजाम, SOG व रेउसा पुलिस ने की गिरफ्तारी, रेउसा थाना क्षेत्र के खरहुआ गांव का मामला

➡औरैया- ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता, 8 वर्ष की गुमशुदा बच्ची को सकुशल किया बरामद, थाना कोतवाली पुलिस ने बच्ची को परिवार को सौंपा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला विशेष अभियान

➡मैनपुरी- ओम ऋषि मंदिर के महंत पर हमला, हमलावरों ने लाठी डंडों से हमला किया, शरीर के कई हिस्सों में आई गंभीर चोटें, पुलिस ने महंत को जिला अस्पताल भेजा, औंछा पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया, थाना औंछा क्षेत्र के जसराना रोड की घटना

➡इटावा- पत्नी ने रची साजिश, पति को बनाया निशाना, पिता-भाई संग मिलकर गढ़ी लूट की कहानी, जेवर हड़पने के लिए पुलिस को किया गुमराह, SOG और सर्विलांस टीम की त्वरित कार्रवाई, डॉली, पिता दिलीप और भाई विशाल की खुली पोल, थाना सिविल लाइन पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई

➡इटावा- 72 वर्षीय रिटायर्ड होमगार्ड आनंद की मौत, मुस्लिम पड़ोसियों ने किया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, बीमारी में की सेवा और मौत के बाद दी विदाई, यमुना घाट पर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, मुस्लिम समाज के लोगों ने कंधा देकर पेश की मिसाल

➡प्रयागराज- अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की हुई मौत, दिघिया पुलिस चौकी ने वन विभाग को दी सूचना, वन विभाग की टीम ने मृत लेपर्ड कब्जे में लिया, मांडा के दिघिया पुलिस चौकी के पास हुई घटना

➡दिल्ली- गगन सिनेमा के पास एक पंडाल में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, आग में पंडाल का करीब 40% हिस्सा जलकर खाक, जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के नंद नगरी इलाके में लगी आग
———————————

Taza Khabar