लखनऊ 16 फरवरी*कासगंज में पुलिस प्रशासन व भाजपा की सांठगांठ से अचार संहिता की उड़ाई जा रही धज्जियाँ
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने जनपद कासगंज में पुलिस प्रशासन और भाजपा के पदाधिकारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक की मिली जुली सांठगांठ से जनता में आतंक फैलाते हुये आचार संहिता की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं जिससे क्षेत्रीय मतदाता भयभीत हो रहे हैं साथ ही साथ गठबंधन के प्रत्याशी एवं उनके कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार से धमकाया जा रहा है। सत्ता पक्ष के इस प्रकार के क्रियाकलाप से मतदान की निष्पक्षता प्रभावित होने का अंदेशा है।
डाॅ0 अहमद ने कहा कि घटना की शुरूआत 12 फरवरी को बारह पत्थर मैदान कासगंज से की गयी जिसमें न्यूज-18 द्वारा खुले मैदान में चुनावी डिबेट का आयोजन किया गया एवं सभी पार्टियों के जिलाध्यक्षों को उसमें आमंत्रित किया गया। राष्ट्रीय लोकदल एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों द्वारा पार्टी का पक्ष रखते समय भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा अनावश्यक व्यवधान डालने का प्रयास होता रहा। स्थानीय प्रशासन भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सत्ता पक्ष के साथ है। स्थानीय पुलिस ने गठबंधन के कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुं0 देवेन्द्र सिंह यादव तथा साथ में गये हुये अन्य कार्यकर्ताओं पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पति वासुदेव जी के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया जिसका विरोध करने पर स्थानीय थाने में एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी जिसमें 26 नामजद तथा लगभग 150 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। सम्पूर्ण क्षेत्र में इस घटना की निंदा की जा रही है।
रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराने के साथ साथ चुनाव आयोग से मांग की है कि उपरोक्त घटना की न्यायिक जांच करायी जाय ताकि भाजपा और प्रशासन की कलई खुल सके। साथ ही साथ घटना के दोषी व्यक्तियों को सजा मिल सके।
(सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी)
प्रदेश प्रवक्ता
प्रकाशनार्थ
लखनऊ 16 फरवरी। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के समक्ष आल इण्डिया मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 एम0क्यू0 मलिक बिजनौर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समी उल्लाह खान फर्रूखाबाद, प्रदेश अध्यक्ष सिराज खान जनपद महोबा, जिला प्रचार मंत्री सुहेल इदरीश बिजनौर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के इसरार खान तथा भारतीय पत्रकार सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम शहजादे खान जौनपुर के साथ मो0 सलीम, विशाल गौतम, जावेद सिददीकी सहित दर्जनों लोगों ने रालोद का दामन थामा।
सदस्यता ग्रहण करने वालों ने चौधरी चरण सिंह अमर रहे तथा चौधरी अजित सिंह अमर रहे के नारे लगाये और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया।
(सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी)
प्रदेश प्रवक्ता

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*