लखनऊ 13 अप्रैल 26*मोहनलालगंज मऊ में भव्य कलश यात्रा निकाली गई
लखनऊ से विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
लखनऊ *मोहनलालगंज भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के माहौल में दस दिवसीय श्री मद भागवतमहापुराण कथा का शुभारंभ होने होने के बादर्व सोमवार को मऊ गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा, वहीं महिलाओं और युवाओं का उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम स्थल से शुरू हुई कलश यात्रा मऊ, मोहनलालगंज होते हुए सई नदी तट तक पहुंची। पीत वस्त्र धारण किए श्रद्धालु महिलाओं ने विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरकर यात्रा को पुन: कार्यक्रम स्थल तक लाया यहां कथावाचक पं. प्रमोदानंद महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कलशों की स्थापना करवाई। कथा वाचक पं. प्रमोदानंद महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि कलश स्थापना अत्यंत मंगलकारी मानी जाती है। इसमें त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ देवी शक्ति का वास होता है। कलश की स्थापना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे वातावरण शुद्ध होता है और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि आती है। जहां कलश यात्रा का समापन कर भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। भागवत कथा 20 अप्रैल तक चलेगा। जबकि 20 अप्रैल को प्रसाद वितरण (भंडारा) का आयोजन किया गया है। इस मौके पर दुर्गा दयाल गुप्ता, देवी दयाल गुप्ता, राजा गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, भोला आदि लोगों मौजूद रहे।

More Stories
जनपद गौतम बुद्ध नगर१३ अप्रैल २६ * औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन
कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * सत्ता संरक्षण के चलते विभागों में भ्रष्टाचार चरमपर बेशुमार, निर्दोषों पर कार्यवाही बेहिसाब,
उन्नाव १३ अप्रैल २६ * गजब:थाने में बैठाए गए युवक के अंदर आया जिन्न,थानेदार ने निकाला पट्टा तो भागा जिन्न