लखनऊ 12 अप्रैल 26*व्यापारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की आरोपी कथित भाजपा नेता की शिकायत*
लखनऊ। लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से राजाजीपुरम व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर भाजपा सदस्य एवं राज गार्डन मैरिज लाॅन के संचालक आरिफुल हसन एवं पीड़ित दलित युवक पंकज गौतम ने भदेवां निवासी कथित भाजपा नेता एवं वक्फ मुतवल्ली मो. जीशान खान द्वारा उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की। आरिफुल हसन ने रक्षा मंत्री को बताया कि आरोपी जीशान खान उनके मैरिज लाॅन में फूलों की सजावट का काम करता था। वर्ष 2023 में अपनी शादी के समय जीशान खान ने 2 लाख रुपए उधार लिए और फिर काम छोड़कर चला गया। पैसों की अनेकों बार मांग किए जाने पर एक वर्ष पूर्व एक लाख रुपए आॅनलाइन वापस किए और बांकी के एक लाख रुपए मांगे जाने पर तरह-तरह से परेशान करने व अभद्रता करते हुए मैरिज लाॅन के बारे में एलडीए में फर्जी शिकायत कर व्यवसायिक रूप से बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। वहीं डालीगंज के बरौलिया निवासी दलित युवक पंकज गौतम ने अपने को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सचिव बताने वाले जीशान खान द्वारा सरकारी अनुदान दिलाए जाने के नाम पर पैसे ऐंठे जाने, जान से मारने की धमकी दिए जाने व स्कूटी छीने जाने की शिकायत की। रक्षा मंत्री को यह भी बताया गया कि कोर्ट के आदेश पर पंकज गौतम के मामले में बाजारखाला थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

More Stories
मथुरा 14 अप्रैल 26*माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार विज्ञान भवन नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन का डीडी न्यूज़ पर सीधा प्रसारण *
मथुरा 14 अप्रैल 26*बाबा साहेब की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर फ्लैग मार्च*
मथुरा 14 अप्रैल 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*