April 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सीतापुर १० अप्रैल २६ * सीतापुर में ब्लड बैंक टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या,

लखनऊ 10 अप्रैल 26*यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी, 13.39 करोड़ से ज्यादा वोटर: CEO नवदीप रिणवा

लखनऊ 10 अप्रैल 26*यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी, 13.39 करोड़ से ज्यादा वोटर: CEO नवदीप रिणवा

लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह फाइनल लिस्ट प्रकाशित की गई है।
CEO के अनुसार, राज्य में अब कुल 13.39 करोड़ 84 हजार मतदाता हैं, जिसमें करीब 84 लाख नए वोटर जुड़े हैं। खास बात यह है कि यूपी में 6 करोड़ से अधिक महिला मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज, लखनऊ और जौनपुर जैसे जिलों में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
CEO ने यह भी कहा कि जिनका नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

Taza Khabar