लखनऊ 10 अप्रैल 26* युपाआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ में BKT थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। 4 अप्रैल की बताई जा रही घटना में चंद्रिका देवी चौकी क्षेत्र के कठवारा में छेड़खानी हुई। बचाने आए अली अहमद पर जानलेवा हमला भी किया गया। कार्रवाई न होने पर अफसरों की फटकार के बाद केस दर्ज किया गया।
➡लखनऊ में लेसा ने बिजली पोलों पर अवैध तारों को लेकर केबल ऑपरेटरों को सख्त अल्टीमेटम दिया है। 3 दिन में अवैध तार हटाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि लापरवाही पर नुकसान की जिम्मेदारी ऑपरेटरों पर तय की गई है।
➡लखनऊ में 11 अप्रैल को मध्य क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी। 33/11 केवी उपकेंद्र लाप्लास से जुड़े कई इलाके दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेंगे। विभाग ने टोल फ्री नंबर 1912 भी जारी किया है।
➡हमीरपुर जिले ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास और राजस्व में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। डीएम घनश्याम मीणा के नेतृत्व में जिले को 10 में से 9.55 अंक मिले हैं।
➡लखीमपुर में मुख्यमंत्री के दो बड़े कार्यक्रम तय हैं। मोहम्मदी में जनसभा के साथ 1300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और बांग्लादेशी विस्थापित परिवारों को अधिकार पत्र दिए जाएंगे।
➡बहराइच में गेहूं कटाई के दौरान तेंदुए का हमला सामने आया है। 24 घंटे में तेंदुए द्वारा 6 लोगों पर हमले की घटना से इलाके में दहशत है।
➡कौशांबी में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सैनी थाना प्रभारी और एक दारोगा को लाइन हाजिर किया गया है।
➡दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को 13 अप्रैल को तलब किया है। बच्ची से रेप और हत्या मामले में गंभीर लापरवाही पर कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी है।
➡गोरखपुर में जीआरपी ने 10 हजार के इनामी लुटेरे चंदन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।
➡प्रयागराज में आरपीएफ कांस्टेबल ने प्लेटफॉर्म पर गिर रहे यात्री की जान बचाकर “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत सराहनीय कार्य किया है।
➡चंदौली में ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया है।
➡बरेली में मिनी बैंक संचालक की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
➡मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मर्चेंट नेवी के जवान की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है।
➡प्रतापगढ़ के जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध हालात में जलकर मौत से हड़कंप मच गया है। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
➡लखनऊ में संपूर्ण समाधान दिवस में 191 शिकायतों का निस्तारण किया गया। महापौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
———————————

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!